फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Don't make me run a lot: MS Dhoni has told his CSK teammates in IPL 2023

MS Dhoni: चेन्नई की टीम में अपनी भूमिका पर बोले धोनी- अब मुझसे दौड़ा नहीं जाता, सिर्फ छक्के लगाने आता हूं

Thu, 11 May 2023 09:16 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 11 May 2023 09:16 AM IST
सार

दिल्ली के खिलाफ मैच में तूफानी बल्लेबाजी करने के बाद धोनी ने कहा कि वह भागकर ज्यादा रन नहीं लेना चाहते। अंत के ओवरों में आकर वह सिर्फ बड़े शॉट खेलना चाहते हैं। इसी वजह से वह काफी नीचे बल्लेबाजी कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Don't make me run a lot: MS Dhoni has told his CSK teammates in IPL 2023
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने सातवीं जीत हासिल कर ली है और 15 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में जीत के साथ ही चेन्नई का प्लेऑफ खेलना लगभग तय हो चुका है। इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नौ गेंद में 20 रन की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। इस मैच के बाद धोनी ने कहा कि आईपीएल के इस सीजन में उनका काम निचले क्रम में आना और अंत के ओवरों में तेजी से रन बनाना है।
विज्ञापन


पूर्व भारतीय कप्तान धोनी इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आठवें नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। दिल्ली के खिलाफ मैच में भी धोनी अंत में बल्लेबाजी के लिए आए और तेजी से रन बनाकर टीम को स्कोर 150 से ऊपर ले गए। मैच के दौरान उन्हें रन भागने में परेशानी हो रही थी। 
विज्ञापन


इस मैच में चेन्नई ने दिल्ली को 27 रन से हरा दिया। टीम की जीत के बाद धोनी ने अपनी बल्लेबाजी पर कहा "मेरा काम यही है, मैंने उनसे कहा है कि मुझे यही करना है, मुझे ज्यादा दौड़ाओ मत और यह काम कर रहा है। मुझे यही करने की जरूरत है, योगदान देकर खुश हूं। मुझे लगा कि 166-170 एक अच्छा स्कोर था। लेकिन एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में, हम बेहतर कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि मोईन (अली) और जड्डू (जडेजा) को बल्लेबाजी करने का मौका मिला।"
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी ने मैच के बाद की कांफ्रेंस में कहा, "जैसा कि हम टूर्नामेंट के आखिरी चरण के करीब पहुंच रहे हैं, यह महत्वपूर्ण है कि हर किसी के पास कुछ गेंदें हों।"


मैच के बारे में बात करते हुए धोनी ने कहा, "यह दूसरे हाफ में काफी बदल गया। हम जानते हैं कि हमारे स्पिनर कुछ अन्य गेंदबाजों की तुलना में बहुत अधिक सीम का उपयोग करते हैं। हमने सोचा कि यह धीमा हो जाएगा। हम नहीं जानते थे कि एक अच्छा स्कोर क्या होगा। इसलिए मैं चाहता था कि गेंदबाज अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदें फेंके, लेकिन हर गेंद पर विकेट की तलाश न करें। जब आप खराब गेंद नहीं फेंकते हैं तभी आप अच्छी गेंदबाजी नहीं करना शुरू करते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed