फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   don't have enough evidence to arrest raj kundra, police say

दिल्ली पुलिस लाचार, कुंद्रा के खिलाफ सबूत नहीं

Sat, 08 Jun 2013 06:11 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 08 Jun 2013 06:11 PM IST
विज्ञापन
don't have enough evidence to arrest raj kundra, police say

अभी तक राजस्थान रॉयल्स के सह मालिक राजकुंद्रा के आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी में शामिल होने की बात कहने वाली दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ सबूतों के मामले में हाथ खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार ने कहा, हमारे पास राजकुंद्रा के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, इसलिए हम उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकते।'

दिल्ली पुलिस से जब पूछा गया कि स्पॉट फिक्सिंग में मुबई में समाने आए अन्य आरोपियों की तरह राजकुंद्रा के खिलाफ कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं।

इस पर पुलिस का कहना था कि कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस की जांच के बारे में हम ज्यादा नहीं जानते।

पुलिस कमिश्नर ने एक दिन पहले ही कहा था कि कुंद्रा ने आईपीएल मैच में सट्टा लगाया था और उनका नुकसान भी हुआ था।

दोषी साबित हुए तो टीम से बाहर कर दिए जाएंगे राज कुंद्रा
विज्ञापन


उधर राजकुंद्रा ने शुक्रवार को कहा कि वह निर्दोष हैं। राजस्थान रॉयल्स में भागीदारी होने के चलते पुलिस ने उनसे पूछताछ की थी, जिसका मैंने संतोषजनक जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुंद्रा को थी सट्टेबाजी की लत
राजस्थान रॉयल्स में राजकुंद्रा के साथ भागीदार उमेश गोयनका ने पुलिस को बताया था कि कुंद्रा बहुत पहले से सट्टेबाजी करते आए हैं और उन्हें सट्टेबाजी की लत है।

उमेश गोयनका आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के मामले में गिरफ्तार हैं, उन्होंने ही राजकुंद्रा फिक्सिंग में राजकुंद्रा का नाम लिया था।

शिल्पा ने भी लगाया सट्टा
राजस्थान रॉयल्स के सह मालिक राज कुंद्रा के बाद उनकी पत्नी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के भी सट्टा लगाने की बात सामने आई है।

जानिए, शिल्पा और राज कुंद्रा ने कितना खेला सट्टा

दिल्ली पुलिस कमिश्नर के अनुसार उमेश गोयनका ने पूछताछ में शिल्पा के सट्टा लगाने की बात कही है।

शिल्पा शेट्टी से भी सट्टेबाजी को लेकर पूछताछ की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed