{"_id":"10a7da9c-cf86-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"if-kundra-found-guilty-thou-throw-out-from-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोषी साबित हुए तो टीम से बाहर कर दिए जाएंगे राज कुंद्रा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दोषी साबित हुए तो टीम से बाहर कर दिए जाएंगे राज कुंद्रा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 07 Jun 2013 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में नाम सामने के बाद राजस्थान रॉयल्स टीम प्रबंधन ने टीम के सह मालिक राज कुंद्रा से दूरी बना ली है।
विज्ञापन
टीम प्रबंधन ने शुक्रवार को कहा कि फ्रेंचाइजी के संचालन में कुंद्रा की कोई भागदारी नहीं है और अगर मामले में उन पर दोष साबित होता है तो फिर उन्हें तुरंत बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स के चेयरमैन रंजीत भटनागर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रघु अय्यर ने एक बयान जारी कर कहा, ‘एक फ्रेंचाइजी होने के नाते हमारा हमेशा से खिलाड़ी, प्रबंधन या फिर मालिक के लिए एक जैसा ही नियम रहा है। जहां तक स्पॉट फिक्सिंग की बात है, हमारे जिन खिलाड़ियों पर भी आरोप लगे हैं हम उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
कुंद्रा की संचालन में कोई भूमिका नहीं
कुंद्रा का फ्रेंचाइजी में 11.7 प्रतिशत शेयर है और इसके संचालन में उनकी कोई भूमिका नहीं है। हमें पूरा विश्वास है कि कुंद्रा कानून का पालन करेंगे और इसके खिलाफ नहीं जाएंगे। अगर वह मामले में दोषी पाए जाते हैं या फिर उन पर किसी नियम के उल्लंघन का आरोप लगता है तो हम उन्हें तुरंत निलंबित कर देंगे और साथ ही उनकी हिस्सेदारी भी जब्त कर ली जाएगी।
राजस्थान रॉयल्स के हम सभी शेयरधारकों में एक सख्त कानूनी प्रक्रिया पर सहमती बनी हुई है और इसमें उल्लंघन पर हम किसी तरह की समझौता नहीं कर सकते।’
बयान में यह भी कहा गया है कि राजस्थान रॉयल्स मामले की जांच में पुलिस की भरपूर सहयोग कर रही है जिससे उनकी जांच सही दिशा में पूरी हो सके।
कुंद्रा ने मजीद मेनन को वकील नियुक्त किया
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में नाम आने के बाद राजस्थान रॉयल्स टीम के सह मालिक राज कुंद्रा ने मामले की सुनवाई के लिए जाने माने वकील मजीद मेनन को नियुक्त किया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार ने कुंद्रा से लंबी पूछताछ के बाद कहा था कि उन्होंने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है लेकिन कुंद्रा का कहना है कि मामले की सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी।
कुंद्रा ने ट्विटर पर कहा, ‘मैंने मजीद मेनन जी को अपना वकील नियुक्त किया है। मेरी ओर से आधिकारिक बयान बहुत जल्द मेनन सर के हवाले से आएगा। सच की जीत होगी।’