{"_id":"638eea41765a597e000d2768","slug":"dinesh-karthik-revealed-the-trick-rohit-missed-in-ind-vs-ban-1st-odi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: रोहित से नहीं हो रही भारत की कप्तानी! दिनेश कार्तिक ने बताया- पहले वनडे में कहां हुई कप्तान से चूक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: रोहित से नहीं हो रही भारत की कप्तानी! दिनेश कार्तिक ने बताया- पहले वनडे में कहां हुई कप्तान से चूक
Tue, 06 Dec 2022 12:37 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 06 Dec 2022 12:37 PM IST
सार
बांग्लादेश के खिलाफ रोहित ने अपनी कप्तानी से फैंस को निराश किया। इस मैच में भारतीय टीम बांग्लादेश का आखिरी विकेट नहीं ले पाई और 10वें विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी होने दी।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांग्लादेश के दौरे पर टीम इंडिया की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। पहले वनडे मैच में भारत को एक विकेट के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 186 रन बनाए थे, लेकिन टीम इंडिया यह मैच जीतने के करीब पहुंच गई थी। 187 रन का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने 136 रन पर नौ विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में भारत की जीत तय नजर आ रही थी, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने अहम मौकों पर कैच छोड़कर मैच गंवा दिया।
मैच के बाद दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया की कमियों पर बात की। इस दौरान उन्होंने टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर भी निशाना साधा। कार्तिक ने रोहित की कप्तानी पर भी सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने बल्लेबाजों पर भी जमकर निशाना साधा।

Trending Videos
कार्तिक ने कहा "उन्हें पता चल जाएगा कि उन्होंने उन अंतिम 6 ओवरों में अच्छी गेंदबाजी नहीं की। मुझे लगता है कि रोहित शर्मा ने भी किसी स्पिनर को एक ओवर नहीं दिया और उनसे गलती हो गई। शाबाज के पास और वाशिंगटन सुंदर के पास पांच ओवर थे। ऐसे में बाउंड्री लाइन पर फील्डर तैनात करके बांग्लादेश के बल्लेबाजों को बड़े शॉट के लिए मजबूर किया जा सकता था, लेकिन टीम इंडिया ने ऐसा नहीं किया। हालांकि, भारत ने गेंदबाजी की वजह से मैच नहीं गंवाया।
कार्तिक ने कहा, "जिस चीज ने उन्हें काफी हद तक निराश किया, वह बल्लेबाजी थी। गेंदबाजों ने नौ विकेट लेकर शानदार काम किया और 40 ओवर के अंत में भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसके बाद चीजें खराब हो गईं। उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की।" उन आखिरी आठ ओवरों कोई साझेदारी नहीं की, यही मुख्य कारण था कि यह मैच भारत से दूर चला गया।"
मैच खत्म होने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी स्वीकार किया कि उनके बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है।