हरभजन सिंह ने फाइनल के हीरो दिनेश कार्तिक को किया शर्मिंदा, याद दिलाई पुरानी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका में संपूर्ण हुई निदाहास ट्रॉफी के फाइनल में अपनी दमदार बल्लेबाजी की वजह से सुर्खियों में छाए हुए दिनेश कार्तिक को टीम इंडिया के दिग्गज स्पिरनर हरभजन सिंह ने एक ऐसी घटना याद दिला दी, जिसे यादकर के वह शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं। दरअसल कई साल पहले कार्तिक और हरभजन समेत कई खिलाड़ियों ने एक रियलिटी डांस शो में हिस्सा लिया था।
इस शो का नाम था 'एक हसीना एक खिलाड़ी' और इसमें उन्होंने मराठी गाने 'अपड़ी पौडे-पौडे' पर लुंगी पहनकर डांस किया था। इस शो के पोस्टर को हाल ही में एक फैंस ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद हरभजन ने ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए कार्तिक को भी टैग कर दिया।
It was a comedy show not dance show.. it was bad dancers competition and in the end I won coz I was the worst dancer 😂😂😂🕺 only proper dancer was @sreesanth36 https://t.co/Cyj3ozymD0
विज्ञापन विज्ञापन— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) March 21, 2018
Omg Bhajjupa , please don't remind me of this , most embarrassing thing I've ever done . But guess who was the winner in this show , the best dancer with the best Punjabi moves😉😉 @harbhajan_singh
— DK (@DineshKarthik) March 21, 2018
इस पर जबाव देते हुए कार्तिक ने लिखा, ' हे भगवान भज्जूपा, प्लीस इस बात को मुझे याद मत दिलाओ, मैंने इससे ज्यादा शर्मिंदगी भरा काम नहीं किया। लेकिन याद करिए इस शो को किसने जीता था, पंजाबी मूव्स के साथ सबसे बेतरीन डांसर हरभजन सिंह ने।'