फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Diana Edulji takes a dig at farokh engineer during Dilip Sardesai lecture

फिर विवादों में फारूख इंजीनियर, इस बार CoA की पूर्व सदस्य डायना से हुआ मतभेद

Thu, 05 Dec 2019 10:40 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 05 Dec 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
Diana Edulji takes a dig at farokh engineer during Dilip Sardesai lecture
डायना और इडुल्जी - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर फारूख इंजीनियर और सीओए की पूर्व सदस्य डायना एडुल्जी के बीच बुधवार को सार्वजनिक तौर पर मतभेद हो गया जब महिला टीम की पूर्व कप्तान ने क्रिकेट में उनकी उपलब्धियों पर सवाल उठाने वाले इंजीनियर पर भड़ास निकाली।

विज्ञापन


विवादों से घिरे रहने वाले इंजीनियर ने कहा कि प्रशासकों की समिति समय की बर्बादी थी। दिलीप सरदेसाई स्मृति व्याख्यान में एडुल्जी ने कहा, 'फारूख ने मौजूदा चयनकर्ताओं के बारे में बहुत कुछ कहा। उसमें उन्होंने मेरे बारे में भी कुछ टिप्पणी की। मैं आपको बताना चाहती हूं कि मैने भी 30 टेस्ट खेले हैं जो कम नहीं है। आपने कहा कि एडुल्जी ने कोई क्रिकेट नहीं खेला।'
विज्ञापन


इससे पहले इंजीनियर ने कहा था, 'मैंने कहा था कि सीओए समय की बर्बादी है और मैं सच कहा रहा हूं। सीओए के रहने से क्या फायदा हुआ और उन पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए जिसका बेहतर इस्तेमाल देश में जमीनी स्तर पर क्रिकेट की बेहतरी के लिए होता।'

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'आपके (एडुल्जी) के खिलाफ कुछ निजी नहीं था। मैने चयनकर्ताओं के बारे में पहले भी कहा था और उस बयान की यही वजह है।' भारत के लिए 46 टेस्ट खेलने वाले इंजीनियर ने विकेटकीपर ऋषभ पंत को प्रतिभाशाली कहा लेकिन यह भी कहा कि उसकी तकनीक में खामी है।

बता दें कि इससे पहले भी फारुख चायवाले विवादों में घिरे थे। इंजीनियर एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली पांच सदस्यीय चयन समिति को मिकी माउस चयन समिति कहा था। उन्होंने चयनकर्ताओं को आड़े हाथ लेते हुए दावा किया था कि वर्ल्ड कप के दौरान चयनकर्ता विराट की पत्नी अनुष्का की जरूरतों को पूरा कर रहे थे। हालांकि, फारुख ने बाद में नुष्का शर्मा से माफी मांगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed