फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dhruv will leave Delhi and play for Vidarbha, Nitish also asked for NOC; Himmat can become captain

Delhi Cricket: दिल्ली को छोड़ विदर्भ के लिए खेलेंगे ध्रुव, नितीश ने भी मांगी एनओसी; हिम्मत बन सकते हैं कप्तान

Sat, 12 Aug 2023 01:36 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 12 Aug 2023 01:36 PM IST
सार

डीडीसीए के एक निदेशक ने बताया कि नितीश नाराज हैं क्योंकि उन्हें लाल गेंद टीम से बाहर कर दिया गया और कप्तानी से हटा दिया गया था। शोरे नाराज हैं क्योंकि पिछले सत्र में चयनकर्ताओं ने उन्हें लाल गेंद का विशेषज्ञ करार दिया था।

विज्ञापन
Dhruv will leave Delhi and play for Vidarbha, Nitish also asked for NOC; Himmat can become captain
नीतीश राणा - फोटो : Nitish Rana/Instagram

विस्तार

रणजी ट्रॉफी के पिछले सत्र में टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज ध्रुव शोरे ने दिल्ली की तरफ से घरेलू क्रिकेट में नहीं खेलने का फैसला किया है। वह अब विदर्भ के लिए खेलेंगे। वहीं, दिल्ली के पूर्व कप्तान नितीश राणा ने भी इस राज्य से नहीं खेलने का मन बना लिया है। दोनों खिलाड़ियों ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) से दूसरे राज्य के साथ खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मांगी है। 
विज्ञापन


विदर्भ क्रिकेट संघ के अधिकारी ने कहा कि ध्रुव ने हमारे साथ करार कर लिया है। वहीं, डीडीसीए के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने आश्वासन दिया कि दोनों क्रिकेटरों से बात की जाएगी और उनकी परेशानी को धैर्यपूर्वक सुना जाएगा ताकि पता लगाया जा सके कि वे ऐसा निर्णय क्यों लेना चाहते हैं। अगर वे नहीं माने तो उन्हें एनओसी दी जाएगी। डीडीसीए के एक निदेशक ने बताया कि नितीश नाराज हैं क्योंकि उन्हें लाल गेंद टीम से बाहर कर दिया गया और कप्तानी से हटा दिया गया था। शोरे नाराज हैं क्योंकि पिछले सत्र में चयनकर्ताओं ने उन्हें लाल गेंद का विशेषज्ञ करार दिया था। इसलिए वे हटना चाहते हैं। हिम्मत सिंह को आगामी घरेलू सत्र के लिए दिल्ली की कप्तानी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed