MS धोनी का वीडियो वायरल, खिलाड़ियों संग लगा रहे ठुमके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बेस्ट फिनिशर के तौर पर मशहूर महेंद्र सिंह धोनी अबतक आईपीएल टीम रायजिंग पुणे सुपरजायन्ट की तरफ से कोई खासा कमाल नहीं दिखा पाए हैं, लेकिन उनका एक छोटा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट धोनी के इस वीडियो में वो थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी के इस डांस वीडियो में उनकी आईपीएल टीम के रायजिंग पुणे सुपरजॉयन्ट के खिलाड़ी भी मौजूद हैं।
ये छोटा सा वीडियो एक एड का हिस्सा है, जिसे धोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्ताग्राम पर शेयर किया है। इंटरनेट पर वायरल हुए इस वीडियो पर अबतक 4000 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं, जबकि इसे 7 लाख बार देखा जा चुका है।
ये भी पढ़ें: पीटरसन ने ली धोनी की चुटकी, धोनी के जवाब से गूंजने लगे ठहाके
इससे पहले गंभीर ने भी किया था डांस
इससे पहले गौतम गंभीर ने भी एक एड शूट के दौरान डांस किया था, जिसके बाद उन्होंने कमेंट किया कि उन्होंने इससे पहले कभी डांस नहीं किया। यहां तक कि शाहरुख खान के कहने पर भी।
अब इस डांस शूट के बाद उन्हें उनकी पत्नी से मार भी खानी पड़ सकती है। मैं किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भी डांस नहीं करता। आपको बता दें कि आईपीएल-10 के इस सीजन में SRH ने अपने मैच में जीत दर्ज की वहीं दूसरे मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।