{"_id":"5a27ad544f1c1b97678bfef5","slug":"delhi-may-lose-ipl-2018-matches-due-to-smog","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली को जोरदार झटका, छिन सकती है आईपीएल 2018 के मुकाबलों की मेजबानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दिल्ली को जोरदार झटका, छिन सकती है आईपीएल 2018 के मुकाबलों की मेजबानी
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Wed, 06 Dec 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली डेयरडेविल्स
- फोटो : IPL
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दिल्ली में जारी तीसरे टेस्ट के दौरान प्रदूषण के चलते खिलाड़ियों को हुई परेशानी के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) बड़ा कदम उठाने जा रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो अगले साल होने वाले आईपीएल के मैचों की मेजबानी दिल्ली से छिन सकती है।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग 2018 के दिल्ली में होने वाले मैच तिरुवनंतपुरम के नए ग्रीनफील्ड स्टेडियम में आयोजित कराए जा सकते हैं। केरल क्रिकेट संघ के सचिव जयेश जॉर्ज ने आईएएनएस को दिए बयान में कहा कि 11 दिसंबर को होने वाली बीसीसीआई की विशेष आम बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की जा सकती है।
विज्ञापन
जॉर्ज ने कहा, 'हम और केसीए यहां मैचों के आयोजन से काफी खुश होंगे, क्योंकि हमने साबित किया है कि हम अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैचों का आयोजन कर सकते है और वह भी एकदम नए स्टेडियम में। अगर हमें ऐसा मौका मिलता है, तो हम अपने हाथ जरूर आगे बढ़ाएंगे।'
विज्ञापन
तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में मिलने वाली सुविधाओं की काफी तारीफ हुई थी। खासकर भारतीय कप्तान विराट कोहली की ओर से। अगर अगले साल दिल्ली डेयरडेविल्स के मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होते हैं, तो दिल्ली टीम के खिलाड़ी संजू सैमसन जो कि केरल के रहने वाले हैं, उनके कारण स्टेडियम में अधिक संख्या में दर्शक मैच देखने पहुंच सकते हैं।