फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   delhi daredaviles vs hyderabad sunrisres match preview, ipl 8

युवी पर फिर टिकी आस, दिल्ली को हैदराबाद की चुनौती

Fri, 17 Apr 2015 06:06 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 17 Apr 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
delhi daredaviles vs hyderabad sunrisres match preview, ipl 8

किंग्स इलेवन पंजाब को मात देकर लगातार 11 हार का सिलसिला तोड़ने के बाद अब दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम जीत का अपना अभियान आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। दिल्ली की भिड़ंत शनिवार को विशाखापट्टनम लय से भटकी सनराइजर्स हैदराबाद से होगी, जिसे अभी तक अपने तीन में से दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन


पंजाब के खिलाफ जीत से दिल्ली का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा। खासकर यह देखते हुए कि आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज सिंह भी फॉर्म में लौट आए हैं। पंजाब के खिलाफ युवी ने युवा मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर आकर्षक साझेदारी की। दिल्ली का मजबूत पक्ष उसका शीर्ष क्रम है, और हैदराबाद के बारे में भी यही बात कही जा सकती है। ऐसे में जो टीम हालात से तालमेल बैठाने में सफल रहेगी, मैच का परिणाम उसी के पक्ष में जाएगा।
विज्ञापन


यहां खेले गए अपने पिछले मुकाबले में हैदराबाद को राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। यह देखना दिलचस्प रहेगा कि यह मैच भी उसी धीमी पिच पर खेला जाएगा, जिसका इस्तेमाल पिछले मैच में किया गया था और जिस पर रन बनाना बेहद मुश्किल साबित हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब की सेना भिड़ेगी गंभीर के रणबांकुरों से

delhi daredaviles vs hyderabad sunrisres match preview, ipl 8

इस सत्र की मिली जुली शुरुआत करने के बाद मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स शनिवार को होने वाले मुकाबले में पिछले साल की उपविजेता टीम किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैदान पर जीत के इरादे से उतरेगी। अंक तालिका में गौतम गंभीर की अगुआई वाली टीम कोलकाता एक जीत और एक हार के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है।

शुरुआती दो मैचों में टीम की बल्लेबाजी बेहद मजबूत दिखाई दी। कप्तान गंभीर दोनों मैचों में अर्द्धशतक लगाकर लय में होने का संकेत दे चुके हैं, जबकि सूर्य कुमार यादव, मनीष पांडेय, रोबिन उथप्पा और आंद्रे रसेल ने भी जरूरत पड़ने पर टीम के स्कोर में अहम योगदान दिया है। हालांकि टीम को गेंदबाजी के मोर्चे पर कुछ संघर्ष करना पड़ा है।

दूसरी ओर पंजाब की टीम भी इस सत्र में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से कोसों दूर रही है। टीम ने तीन मैच खेले हैं और उसे एक में ही जीत मिल पाई है। मुरली विजय, वीरेंद्र सहवाग, डेविड मिलर, रिद्धिमान साहा, ग्लेन मैक्सवेल और कप्तान जॉर्ज बैली के रूप में बल्लेबाजी बेहद मजबूत है, लेकिन अभी तक यह खिलाड़ी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकामयाब ही रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed