फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Delhi Capitals to put pressure on Sunrisers Hyderabad by dismissing Warner and Bairstow

वॉर्नर-बेयरस्टो की जोड़ी को सस्ते में आउट कर दिल्ली बनाएगा हैदराबाद पर दबाव

Wed, 03 Apr 2019 10:37 PM IST
सोनू शर्मा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 03 Apr 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
Delhi Capitals to put pressure on Sunrisers Hyderabad by dismissing Warner and Bairstow
डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो - फोटो : File photo

दिल्ली के सहायक कोच मोहम्मद कैफ को इंडियन टी-20 लीग 2019 में पंजाब के खिलाफ करीब-करीब जीता मैच हारने का मलाल है। कैफ ने दिल्ली के हैदराबाद के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर अमर उजाला से कहा, हैदराबाद की ताकत उसका शीर्ष क्रम और खासतौर पर डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो की सलामी जोड़ी है। हैदराबाद के लिए ज्यादा रन इन दोनों ने ही बनाए हैं। 

विज्ञापन


कैफ ने कहा, इन दोनों के रंग में रहने के चलते हैदराबाद के बाकी बल्लेबाजों को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला है। हमारी कोशिश हैदराबाद की सलामी जोड़ी को पॉवरप्ले में सस्ते में आउट कर उस पर शुरू में दबाव बनाने की रहेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, इंडियन टी-20 लीग में इस सीजन में टीमों की बैठकें बहुत ज्यादा हो रही हैं। मैं इस तरह की ज्यादा बैठकें अपनी टीम के किसी भी खिलाड़ी पर ज्यादा दबाव बनाने के खिलाफ हूं। ज्यादा बैठक में खिलाड़ी के भ्रमित होने की आशंका के चलते अपने खेल पर फोकस खो देने का खतरा बन जाता है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैफ ने कहा, जहां तक आज मैचों के निर्धारित समय से आगे खिसक कर आधी रात के बाद तक खिसक जाने की बात है तो यह देखना अंपायर का काम है, ऐसा क्यों हो रहा है। हमने कोलकाता के खिलाफ मैच में यहां पीयूष चावला और रसेल के गेंदबाजी का अपना कोटा करने के बाद उनके चोटिल हुए बिना रिंकू सिंह को फील्डिंग के लिए मैदान पर कैसे बुलाया, इसका जवाब तो अंपायर ही दे सकते हैं। मैं अंपायर से इसकी शिकायत क्या करूंगा कि आपके माध्यम से यह बात अंपायर तक पहुंच ही जाएगी। पंजाब के खिलाफ मैच में इसी तरह सरफराज खान बल्लेबाजी करने के बाद बिना चोटिल हुए मैदान फील्डिंग के लिए ही नहीं आए और उनकी स्थानापन्न फील्डर ने फील्डिंग की।

Delhi Capitals to put pressure on Sunrisers Hyderabad by dismissing Warner and Bairstow
मो. कैफ - फोटो : File photo

कैफ कहते हैं, हमारी दिल्ली की ताकत हमारे शीर्ष क्रम में शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत जैसे रंग में चल रहे बल्लेबाज हैं। मैं चाहूंगा कि पॉवरप्ले में हमारे शीर्ष क्रम के बल्लेबाज खूब रन बनाएं। अनुभवी शिखर अपने रोल के मुताबिक अच्छा और जिम्मेदारी से खेल रहे हैं। मैच को अंजाम तक पहुंचाने में छठे से सातवें नंबर के बल्लेबाज की फिनिशर के रूप में भूमिका खासी अहम होती है, क्योंकि हर मैच में शीर्ष क्रम से नैया पार लगाने की उम्मीद नहीं की जानी है। मैं टीम में फिनिशर की भूमिका के लिए क्रिस मॉरिस से बहुत उम्मीद कर रहा हूं। फिरोजशाह कोटला की पिच धीमी है और इस पर गेंद नीची रहती है। इस पर लंबे शॉट खेलने में बल्लेबाजों को दिक्कत पेश आती है।

'हमारा मध्यक्रम दिल्ली के खिलाफ चुनौती को तैयार'

हैदराबाद के मुख्य कोच टॉम मूडी ने कहा, वॉर्नर और बेयरस्टो की सलामी जोड़ी ने हमारे लिए रन बनाने का जिम्मा बखूबी निभाकर रंगत दिखाना हमारे लिए बहुत सुखद है। हमारी बल्लेबाजी केवल इन दोनों पर निर्भर नहीं है। हमारे मध्यक्रम दिल्ली के खिलाफ किसी भी चुनौती के लिए तैयार हैं। हमारे मध्यक्रम में विजय शंकर जैसे ऑलराउंडर दिल्ली की टीम के लिए मजबूत चुनौती पेश करेंगे। मैं वॉर्नर का अब तक दमदार प्रदर्शन इस बात का सुबूत है कि वे तकनीकी और जेहनी तौर पर मजबूत हैं। करीब एक साल तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अलग रहने के बावजूद इस तरह का मजबूत प्रदर्शन कोई बल्लेबाजी जेहनी पर मजबूत होने के चलते ही कर सकता है। वॉर्नर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से एक साल बाहर रहने में छह महीने क्लब क्रिकेट खेली और खुद को इस चुनौती के लिए तैयार किया। दिल्ली के पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ ढीले प्रदर्शन पर सोचने की बजाय हमारी टीम गुरुवार को मेजबान टीम के खिलाफ बढ़िया प्रदर्शन पर फोकस है। दिल्ली की टीम खासी मजबूत है और हम उसे उसके घर में कम आंकने की भूल कतई नहीं कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed