फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Delhi capitals launched Official new jersey for his team upcoming IPL session 2021 watch video

आईपीएल 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने लॉन्च की नई जर्सी, वीडियो शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

Fri, 19 Mar 2021 05:32 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 19 Mar 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
Delhi capitals launched Official new jersey for his team upcoming IPL session 2021 watch video
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : Twitter/@DelhiCapitals

आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने आज इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें संस्करण के लिए आधिकारिक जर्सी का अनावरण किया। दिल्ली कैपिटल्स ने विशेष समारोह का आयोजन कर फैंस की मौजूगी में ऑफिशियल जर्सी लॉन्च की। दिल्ली कैपिटल्स 'फर्स्ट फैन्स' के आधार पर सबसे पहले अपने समर्थकों को तरजीह देती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने नई जर्सी के अनावरण के मौके पर खास फैंस को भी आमंत्रित किया। 

विज्ञापन


दिल्ली कैपिटल्स द्वारा लॉन्च की गई नई जर्सी काफी आकर्षक है। टीम की नई जर्सी में गहरे नीले और लाल रंगों का इस्तेमाल हुआ है। जर्सी पर बाघ की धारियां मौजूद हैं. इसके अलावा दोनों तरफ बाघ के लाल पंजे भी दिखाए गए हैं। इस मौके पर दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक किरन कुमार ग्रांधी ने कहा, दिल्ली कैपिटल्स के फैंस टीम के उतार-चढ़ाव के साथ टीम साथ बने रहे, इसलिए ये अनिवार्य था कि हम उन्हें कुछ विशेष अनुभव कराते, हमारा मकसद फैन्स के अनुभव को एक अलग स्तर पर ले जाना था। हमने कुछ चुनिंदा फैंस के साथ नई जर्सी का फोटोशूट सेशन भी कराया,  जैसा अक्सर हम खिलाड़ियों के साथ करते हैं। उन्होंने आगे कहा, हम आईपीएल शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकते। 
विज्ञापन


दिल्ली कैपिटल्स का मुख्य रंग हमेशा की तरह नीला है जो उसके विश्वास और स्थायित्व का दर्शाता है। जबकि लाल रंग टीम की ऊर्जा, दृढ़ इच्छा और आक्रामक तेवर का प्रतीक है। दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी गहरे नीले रंग हैं जिस पर बाघ की धारियां छपी हैं. इसके अलावा जर्सी के दोनों किनारों पर बाघ के पंजे छपे हैं। 
 
दिल्ली कैपिटल्स के निदेशक और अंतरिम सीईओ विनोद बिष्ट के मुताबिक, नई जर्सी को आधुनिक फैशन के आधार पर तैयार किया गया है जो हमारी टीम से मेल खाता है, युवा जोश से लबरेज टीम किसी भी चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार है। 

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 की शुरुआत होने में 19 दिन बचे हैं। इस बार आईपीएल 2021 का आगाज 9 अप्रैल से होने जा रहा है। 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबसा चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल शेड्यूल के मुताबिक इस बार कोई भी टीम अपने घरेलू मैदान पर मैच नहीं खलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed