फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Delhi Capitals co-owner Parth Jindal bid an emotional farewell to Rishabh Pant after he left for LSG

IPL 2025: 'उम्मीद है एक दिन हम फिर एक होंगे', पंत के भावुक पोस्ट पर दिल्ली के सह-मालिक पार्थ की आई प्रतिक्रिया

Tue, 26 Nov 2024 03:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 26 Nov 2024 03:39 PM IST
सार

मेगा नीलामी में पंत को लेने के लिए कई टीमों ने रुचि जताई थी। सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), दिल्ली और लखनऊ के बीच पंत को लेने के लिए होड़ लगी थी।

विज्ञापन
Delhi Capitals co-owner Parth Jindal bid an emotional farewell to Rishabh Pant after he left for LSG
पार्थ जिंदल और पंत - फोटो : X

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने टीम के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत के लिए भावुक संदेश दिया है।  पंत और दिल्ली का नौ साल का साथ अब टूट गया है। लखनऊ ने पंत के लिए 20.75 करोड़ रुपये की बोली लगाई, लेकिन दिल्ली ने राइट टू मैच कार्ड का प्रयोग किया। हालांकि, लखनऊ ने फिर 27 करोड़ का प्रस्ताव दिया और दिल्ली ने हाथ पीछे खींच लिए। 
विज्ञापन

जिंदल ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट कर जरिये पंत के लिए भावुक संदेश लिखा और उम्मीद जताई है कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज भविष्य में फिर टीम से जुड़ेगा। जिंदल ने लिखा, ऋषभ तुम मेरे छोटे भाई हो और हमेशा रहोगे। मैं तहेदिल से तुम्हें प्यार करता हूं। मैने हमेशा कोशिश की कि यह सुनिश्चित करूं कि तुम खुश हो और तुम्हारे साथ अपने परिवार की तरह रहा। तुम्हे जाता देखना दुखद है और मैं इसे लेकर काफी भावुक हूं। तुम हमेशा दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहोगे और उम्मीद है कि एक दिन हम फिर साथ होंगे। शुक्रिया ऋषभ। याद रखना कि हम हमेशा तुमसे प्यार करते रहेंगे। दुनिया जीत लो। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शुभकामनाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मेगा नीलामी पंत की रही मांग 
मेगा नीलामी में पंत को लेने के लिए कई टीमों ने रुचि जताई थी। सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), दिल्ली और लखनऊ के बीच पंत को लेने के लिए होड़ लगी थी। नीलामी में जब पंत की रकम 11 करोड़ पहुंची तो आरसीबी पीछे हट गया, लेकिन लखनऊ और हैदराबाद के बीच 20.50 करोड़ तक वार होती रही। इसके बाद हैदराबाद भी पीछे हट गया। दिल्ली के आरटीएम कार्ड इस्तेमाल करने के कारण पंत रिकॉर्ड दाम पर बिके। पंत आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा दाम पर बिकने वाले खिलाड़ी बन गए थे। 

पंत ने भी किया था पोस्ट
जिंदल से पहले पंत ने भी फ्रेंचाइजी और प्रशंसकों को धन्यवाद कहा था। पंत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, विदाई लेना कभी आसान नहीं होता। दिल्ली कैपिटल्स के साथ सफर अद्भुत से कम नहीं रहा। मैदान के रोमांच से लेकर मैदान के बाहर के पल तक, मैं उन तरीकों से विकसित हुआ हूं जिनकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। मैं एक युवा के तौर पर इस टीम से जुड़ा था और पिछले नौ साल तक टीम के साथ रहा। 

पंत ने प्रशंसकों के लिए लिखा, इस यात्रा को सार्थक बनाने वाले आप, प्रशंसक हैं। आपने मुझे गले लगाया, मेरा हौसला बढ़ाया और मेरे जीवन के सबसे कठिन दौर में मेरे साथ खड़े रहे। अब मैं आगे बढ़ रहा हूं तो मैंने अपने दिल में आपका प्यार और समर्थन साथ रखा है। जब भी मैं मैदान पर उतरूंगा तो आपका मनोरंजन करने के लिए तत्पर रहूंगा। मेरा परिवार बनने और इस यात्रा को इतना खास बनाने के लिए धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed