{"_id":"66239d3d58411889350e0562","slug":"dc-vs-srh-dream11-prediction-playing-xi-delhi-capitals-vs-sunrisers-hyderabad-ipl-2024-live-streaming-2024-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DC vs SRH Playing-11: दिल्ली में पहला मैच खेलेगी कैपिटल्स, सामने सनराइजर्स की कठिन चुनौती; संभावित प्लेइंग-11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
DC vs SRH Playing-11: दिल्ली में पहला मैच खेलेगी कैपिटल्स, सामने सनराइजर्स की कठिन चुनौती; संभावित प्लेइंग-11
Sat, 20 Apr 2024 04:18 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:18 PM IST
सार
Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad Playing 11 Prediction : हैदराबाद के ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा दिल्ली के ईशांत शर्मा, खलील अहमद और मुकेश कुमार की तेज गेंदबाजी तिकड़ी के लिए कड़ी चुनौती होंगे। वहीं, क्लासेन का भी स्ट्राइक रेट 199 के करीब रहा है और वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स में से एक हैं।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत शानदार फॉर्म में चल रही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शनिवार को जब दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी के लिए अरूण जेटली स्टेडियम पर उतरेंगे तो उनके लिए यह बेहद भावुक पल होगा। पिछले साल पंत इस मैदान पर बैसाखियों के सहारे चलते नजर आए थे। उन्होंने 2022 के जानलेवा कार हादसे के बाद से इस मैदान पर कोई मैच नहीं खेला है। इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स अरुण जेटली स्टेडियम में पहली बार कोई मैच खेलने उतरेगी। हालांकि, एक विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर आईपीएल के इस सत्र में पंत ने शानदार वापसी की है।
विज्ञापन
सनराइजर्स का शानदार प्रदर्शन
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL
दिल्ली ने अब तक मिला जुला प्रदर्शन किया है। लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस को हराकर वे दौड़ में बने हुए हैं। अब तक सात मैचों में से दिल्ली ने तीन जीते और चार हारे हैं। आईपीएल अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज सनराइजर्स की टीम दो बार टूर्नामेंट के इतिहास का सर्वोच्च स्कोर (तीन विकेट पर 277 रन और तीन विकेट पर 287 रन) बना चुकी है। ऐसे में कप्तान पंत को कोटला की घरेलू पिच पर अपने संसाधनों का चतुराई से इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
हेड और अभिषेक शानदार फॉर्म में चल रहे
ट्रेविस हेड
- फोटो : IPL
सनराइजर्स के ट्रेविस हेड (235 रन ) 39 गेंद में शतक जड़ने का कारनामा कर चुके हैं। वहीं, अभिषेक शर्मा ने भी 211 रन बना लिए हैं। दोनों पावरप्ले में आक्रामक प्रदर्शन करने को बेताब होंगे। दोनों का स्ट्रइक रेट 199 और 197 रहा है जो ईशांत शर्मा, खलील अहमद और मुकेश कुमार की तेज गेंदबाजी तिकड़ी के लिए कड़ी चुनौती होगा। वहीं, हेनरिच क्लासेन का भी स्ट्राइक रेट 199 के करीब रहा है और वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स में से एक हैं। ये तीनों मिलकर सनराइजर्स की बल्लेबाजी को खतरनाक बनाते हैं ।
कुलदीप बन सकते हैं ट्रंप कार्ड
कुलदीप यादव और ऋषभ पंत
- फोटो : IPL/BCCI
कुलदीप यादव के रूप में दिल्ली के पास ट्रंपकार्ड है जिनका इकॉनामी रेट छह के करीब है। स्पिन गेंदबाजी में उनका साथ देने के लिए अक्षर पटेल के अलावा तीसरा विकल्प ट्रिस्टन स्टब्स हैं। पंत अगर टॉस जीतते हैं तो बल्लेबाजी चुन सकते हैं। वैसे डेविड वॉर्नर की चोट उनके लिए चिंता का विषय है। हालांकि, जेक फ्रेज मैकगर्क ने वॉर्नर की कमी खलने नहीं दी है और पिछले दो मैचों में काफी प्रभावित किया है।
सनराइजर्स को कम स्कोर पर रोकना होगा
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL
सनराइजर्स की बल्लेबाजी जहां बेहतरीन रही है, वहीं उसके गेंदबाजों ने निराश किया है। सिर्फ कप्तान पैट कमिंस (7.87) का इकोनॉमी रेट ही आठ से नीचे रहा है जो टी20 क्रिकेट में अच्छा माना जाएगा। जयदेव उनादकट और भुवनेश्वर कुमार महंगे साबित हुए हैं। वहीं स्पिनर मयंक मार्कंडेय और शाहबाज अहमद भी प्रभावित नहीं कर सके। अगर दिल्ली को लक्ष्य का पीछा करना है तो उसकी नजरें सनराइजर्स को कम से कम स्कोर तक रोकने पर होगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर/सुमित कुमार, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रिस्टन स्टब्स, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, खलील अहमद। [इम्पैक्ट सब: अभिषेक पोरेल]।
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नीतीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन। [इम्पैक्ट सब: मयंक मार्कंडेय]।

लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL
आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 35वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब है दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सीजन का 35वां मुकाबला?
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का 35वां मुकाबला 20 अप्रैल यानी शनिवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सीजन का 35वां मैच?
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच लीग का 35वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच?
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।

दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : IPL
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का यह मुकाबला देख सकते हैं।