{"_id":"65f72cf99b75b91dbe0cc782","slug":"dc-vs-rcb-wpl-2024-final-highlights-delhi-capitals-vs-royal-challengers-bangalore-women-s-ipl-key-highlights-2024-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WPL Final: मंधाना ने बैंगलोर की टीम का खिताबी सूखा खत्म किया, रोमांचक फाइनल में दिल्ली को तीन गेंद रहते हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WPL Final: मंधाना ने बैंगलोर की टीम का खिताबी सूखा खत्म किया, रोमांचक फाइनल में दिल्ली को तीन गेंद रहते हराया
Sun, 17 Mar 2024 11:20 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 17 Mar 2024 11:20 PM IST
सार
Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore Highlights WPL Final 2024 Highlights: दिल्ली और बैंगलोर के बीच अब तक महिला प्रीमियर लीग में कुल पांच मैच खेले गए हैं और बैंगलोर ने पहली बार जीत हासिल की और वह भी फाइनल जैसे मैच में।
विज्ञापन
महिला प्रीमियर लीग 2024 फाइनल
- फोटो : WPL
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल )के फाइनल मुकाबले में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 113 रन बनाए थे। आरसीबी ने 19.3 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
आरसीबी का यह पहला खिताब है और उन्होंने दिल्ली को उसके घर में हरा दिया है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। बैंगलोर की पुरुष टीम ने कभी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीती है, लेकिन महिला टीम डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन में ही विजेता बनकर उभरी। खास बात यह है कि दिल्ली और बैंगलोर के बीच अब तक इस लीग में कुल पांच मैच खेले गए हैं और बैंगलोर ने पहली बार जीत हासिल की और वह भी फाइनल जैसे मैच में।

Trending Videos
एलिस पेरी
- फोटो : WPL/BCCI
बैंगलोर की पारी
114 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी को सोफी डिवाइन और स्मृति मंधाना ने अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। इस साझेदारी को शिखा पांडे ने डिवाइन को आउट करके तोड़ा जिन्होंने 32 रन बनाए। इसके बाद कप्तान मंधाना ने पारी संभाली, लेकिन उन्हें मिन्नू मणि ने 31 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। फिर एलिस पैरी और ऋचा घोष ने आखिरी ओवर में टीम को जीत दिलाई। बैंगलोर को आखिरी ओवर में पांच रन की जरूरत थी।
अरुंधति रेड्डी गेंदबाजी के लिए आईं, जबकि स्ट्राइक पर ऋचा थीं। पहली गेंद पर उन्होंने एक रन लिया। वहीं, दूसरी गेंद पर पेरी ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर ऋचा ने चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। पेरी 35 रन और ऋचा 17 रन बनाकर नाबाद रहीं। दिल्ली की ओर से शिखा और मिन्नू को एक-एक विकेट मिला।

शेफाली और मोलीन्यूक्स
- फोटो : WPL
दिल्ली की पारी
इससे पहले आरसीबी ने श्रेयांका पाटिल और मोलीन्यूक्स की शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली की पारी 18.3 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट कर दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम को शेफाली वर्मा और कप्तान मेग लैनिंग की सलामी जोड़ी ने शानदर शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में खेलकर आरसीबी के गेंदबाजों पर दबाव बनाया, लेकिन आठवां ओवर डालने आईं बाएं हाथ की स्पिनर मोलीन्यूक्स ने इस ओवर में शेफाली, कैप्सी और जेमिमा को आउट कर दिल्ली की पारी लड़खड़ा दी।
शेफाली ने 27 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 44 रन की पारी खेली। इसके बाद श्रेयांका पाटिल ने दिल्ली के बल्लेबाजों को जमने का मौका नहीं दिया। दिल्ली की बल्लेबाजी इतनी खराब रही कि एक समय बिना किसी नुकसान के 64 रन बनाने वाली टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 18.3 ओवर में 113 रन पर सिमट गई।
आरसीबी के लिए श्रेयंका पाटिल ने चार, मोलीन्यूक्स तीन और आशा ने दो विकेट लिए। दिलचस्प बात यह रही है कि नौ विकेट आरसीबी के स्पिनरों ने लिए जबकि राधा यादव रन आउट हुईं। लेनिंग 23 रन, रॉड्रिग्स और कैप्सी खाता भी नहीं खोल सकीं। कैप आठ रन, जोनासेन तीन रन, राधा 12 रन, मिन्नू पांच रन, अरुंधति 10 रन बनाकर आउट हुईं। तानिया खाता नहीं खोल सकीं, जबकि शिखा पांच रन बनाकर नाबाद रहीं।