RR vs GT Live Streaming: जीत की राह पर लौटना चाहेगी आरसीबी, दिल्ली से भिड़ंत आज, कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में शनिवार को 27वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। डबल हेडर में दिन के दूसरे मुकाबले में दोनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में शनिवार को 27वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। डबल हेडर में दिन के दूसरे मुकाबले में दोनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी। ऋषभ पंत की अगुआई वाली दिल्ली की टीम जीत की लय बरकरार रखने के साथ अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी तो वहीं बैंगलोर की टीम चेन्नई से मिली हार के गम को भुलाकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी। दोनों टीमों का इस सीजन में अब तक का सफर मिलाजुला रहा है। ऐसे में दोनों के बीच एक रोमांचक मैच होने की पूरी उम्मीद है। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब होगा दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला?
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच शनिवार यानी 16 अप्रैल को मैच खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा दिल्ली और बैंगलोर के बीच मैच?
दिल्ली और बैंगलोर के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगी दिल्ली और बैंगलोर की भिड़ंत?
दिल्ली और बैंगलोर मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम सात बजे जबकि पहली गेंद साढ़े सात बजे फेंकी जाएगी।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे मुकाबले?
दिल्ली और बैंगलोर के बीच होने वाले इस मैच का प्रसारण स्टार नेटवर्क के स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।
कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
आईपीएल के सभी मुकाबले की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
संभावित एकादश:
दिल्ली कैपिटल्स
पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), रोवमन पॉवेल, सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद।
रॉयल चैलेंजर्ल बैंगलोर
फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, वनिंदु हसरंगा, जोस हेजलवुड, मोहम्मद सिराज, सुयश प्रभुदेसाई, आकाश दीप।