DC vs PBKS Live: वार्नर-शॉ की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से 11 ओवर में ही जीती दिल्ली, पंजाब किंग्स को नौ विकेट से हराया
{"_id":"6260016cc43c8e1462310f99","slug":"dc-vs-pbks-ipl-2022-live-cricket-score-delhi-vs-punjab-match-32-pune-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"DC vs PBKS Live: वार्नर-शॉ की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से 11 ओवर में ही जीती दिल्ली, पंजाब किंग्स को नौ विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 20 Apr 2022 10:25 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 20 Apr 2022 10:25 PM IST
खास बातें
DC vs PBKS (Delhi vs Punjab): आईपीएल 2022 के 32वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को नौ विकेट से हरा दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब की टीम 20 ओवर में 115 रनों पर ऑल आउट हो गई। दिल्ली ने लक्ष्य को 10.3 ओवर में हासिल कर लिया।
विज्ञापन
डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
10:17 PM, 20-Apr-2022
दिल्ली ने पंजाब को नौ विकेट से हराया
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2022 के 32वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को नौ विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने सीजन का सबसे कम स्कोर बनाया। टीम 115 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पंजाब के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। जवाब में दिल्ली की टीम ने 10.3 ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पृथ्वी शॉ ने 20 गेंदों पर 41 रन और डेविड वार्नर ने 30 गेंदों पर 60 रन की नाबाद पारी खेली।दिल्ली की टीम ने यह मैच 11वें ओवर में ही जीत लिया। इसलिए उनका नेट रन रेट काफी बढ़ा है। ऋषभ पंत की टीम अब छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ छह अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर आ गई है। वहीं, पंजाब की टीम की यह सात मैचों में चौथी हार रही। टीम तीन जीत और छह अंक के साथ आठवें नंबर पर है। पंजाब का नेट रन रेट काफी कम है। दिल्ली की टीम अब 22 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। वहीं, पंजाब की टीम 25 अप्रैल को चेन्नई के खिलाफ उतरेगी।
10:02 PM, 20-Apr-2022
DC vs PBKS Live: दिल्ली की टीम को पहला झटका
सातवें ओवर में 83 के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पहला झटका लगा। पृथ्वी शॉ 20 गेंदों पर 41 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें राहुल चाहर ने नाथन एलिस के हाथों कैच कराया। अपनी पारी में शॉ ने सात चौके और एक छक्का लगाया। फिलहाल डेविड वार्नर और सरफराज खान क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
09:55 PM, 20-Apr-2022
DC vs PBKS Live: पृथ्वी शॉ अर्धशतक के करीब
डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ ने दिल्ली कैपिटल्स को तेज शुरुआत दिलाई है। छह ओवर के बाद टीम का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 81 रन है। पृथ्वी शॉ 18 गेंदों में 40 रन और डेविड वार्नर 18 गेंदों में 36 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। यह इस सीजन पावरप्ले में बनाया गया हाईएस्ट स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम था। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ ब्रेबोर्न में पहले छह ओवर में एक विकेट गंवाकर 73 रन बनाए थे।09:42 PM, 20-Apr-2022
DC vs PBKS Live: वार्नर-शॉ की आक्रामक बल्लेबाजी
डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ ने दिल्ली कैपिटल्स को तेज शुरुआत दिलाई है। तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 43 रन है। पृथ्वी शॉ 10 गेंदों में 26 रन और डेविड वार्नर आठ गेंदों में 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।09:30 PM, 20-Apr-2022
DC vs PBKS Live: दिल्ली की तेज शुरुआत
दिल्ली के ओपनर्स डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ मैदान पर आ चुके हैं। उन्होंने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। पहले ओवर में दोनों ने मिलकर 14 रन बनाए। पंजाब ने दिल्ली के सामने 116 रन का लक्ष्य रखा है।09:09 PM, 20-Apr-2022
DC vs PBKS Live: पंजाब किंग्स की टीम ऑल आउट
पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 10 विकेट पर 115 रन बनाए। आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह के रनआउट होते ही टीम ऑल आउट हो गई। दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 116 रन का लक्ष्य मिला। पंजाब ने सीजन का लोएस्ट स्कोर बनाया। उसने कोलकाता नाइटराइडर्स को पीछे छोड़ा। कोलकाता ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 128 रन बनाए थे। पंजाब के लिए मैच में जितेश शर्मा ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। मयंक अग्रवाल ने 24, शाहरुख खान ने 12 और राहुल चाहर ने 12 रन बनाए। टीम के सात बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सके। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ललित यादव और खलील अहमद ने 2-2 विकेट लिए। मुस्तफिजुर रहमान ने एक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:00 PM, 20-Apr-2022
DC vs PBKS Live:ललित यादव को मिली दूसरी सफलता
ललित यादव ने राहुल चाहर को आउट कर पंजाब किंग्स को नौवां झटका दिया। चाहर ने 12 गेंदों पर 12 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। ललित को मैच में दूसरी सफलता मिली। उन्होंने इससे पहले शिखर धवन को आउट किया था।08:43 PM, 20-Apr-2022
DC vs PBKS Live: शाहरुख खान फिर फेल
पंजाब किंग्स के विस्फोटक बल्लेबाज शाहरुख खान एक बार फिर फेल हो गए। उन्होंने 20 गेंदों पर सिर्फ 12 रन बनाए। शाहरुख के बल्ले से एक भी चौका या छक्का नहीं निकला। खलील अहमद ने उन्हें ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया।08:38 PM, 20-Apr-2022
DC vs PBKS Live: कुलदीप ने एक ओवर में झटके दो विकेट
कुलदीप यादव ने 14वें ओवर में दो विकेट झटके। उन्होंने पहले कगिसो रबाडा और फिर नाथन एलिस को क्लीन बोल्ड कर दिया। रबाडा ने दो रन बनाए। वहीं, एलिस खाता नहीं खोल सके। शाहरुख खान एक छोर पर टिके हुए हैं।08:32 PM, 20-Apr-2022