फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DC vs MI Dream11 Prediction Playing XI delhi capitals vs mumbai indians 2024 live streaming

DC vs MI Playing 11: मुंबई के खिलाफ जीत की लय कायम रखने उतरेगा दिल्ली, पंत-बुमराह के बीच देखने को मिलेगी जंग

Sat, 27 Apr 2024 12:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 27 Apr 2024 12:02 PM IST
सार

Delhi Capitals vs Mumbai Indians Playing 11 Prediction : दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई ने 19 मैचों जीत हासिल की है। वहीं, दिल्ली को 15 मैचों में जीत मिली है। मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ खेले गए पिछले तीन मुकाबलों में जीत हासिल की है।

विज्ञापन
DC vs MI Dream11 Prediction Playing XI delhi capitals vs mumbai indians 2024 live streaming
मुंबई बनाम दिल्ली - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स शनिवार को प्रदर्शन में निरंतरता के अभाव से जूझ रही पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी जीत की लय कायम रखने उतरेगी। दिल्ली के लिए भी यह सत्र उतार चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन पिछले चार में से तीन मैचों में जीत के बाद टीम ने अंक तालिका में अपनी स्थिति में सुधार किया है। दिल्ली की टीम फिलहाल आठ अंक लेकर छठे स्थान पर है।
विज्ञापन


पंत की फॉर्म टीम के लिए खुशखबरी
मुंबई के खिलाफ जीत से टीम का प्लेऑफ दौर के लिए दावा मजबूत होगा। टीम के लिए कप्तान ऋषभ पंत की फॉर्म मजबूत पक्ष है जो हर मैच के बाद और बेहतर हो रही है। यह कहना उचित होगा कि बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने प्रदर्शन से टी-20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम में अपना दावा मजबूत कर दिया है। हालांकि, उन्हें संजू सैमसन, दिनेश कार्तिक और ईशान किशन से चुनौती मिल रही है। इस मैच में ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह के बीच डेथ ओवरों में जंग देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन

DC vs MI Dream11 Prediction Playing XI delhi capitals vs mumbai indians 2024 live streaming
जेक फ्रेजर मैकगर्क - फोटो : IPL/BCCI
फ्रेजर के रूप में दिल्ली को मिला मजबूत बल्लेबाज
शीर्ष क्रम में जैक फ्रेजर के रूप में अच्छा बल्लेबाज मिल गया, जो पावरप्ले को भुना सकता है। पिछले मैच में वॉर्नर की जगह शाई होप को उतारा गया था, लेकिन वह मौका नहीं भुना सके। हालांकि, इस मैच से भी वॉर्नर बाहर हो चुके हैं। उनके अलावा ईशांत शर्मा भी खेलते नहीं दिखेंगे। यह देखना दिलचस्प होगा की दिल्ली टीम मैनेजमेंट होप पर विश्वास दिखाता है या फिर गुलबदीन नईब जैसे पावर हिटर को खिलाता है। दूसरी ओर खराब शुरुआत के बाद मुंबई ने अपने अगले चार में से तीन मैचों में जीत हासिल की है, लेकिन राजस्थान के खिलाफ मिली नौ विकेट की हार से टीम का मनोबल प्रभावित हुआ होगा। मुंबई पलटन फिलहाल अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। उसके छह अंक हैं।

DC vs MI Dream11 Prediction Playing XI delhi capitals vs mumbai indians 2024 live streaming
हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत - फोटो : IPL
दिल्ली बनाम मुंबई हेड टु हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई ने 19 मैचों जीत हासिल की है। वहीं, दिल्ली को 15 मैचों में जीत मिली है। मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ खेले गए पिछले तीन मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं, अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 11 मैच हुए हैं। इनमें से मुंबई ने पांच और दिल्ली ने छह मैच जीते हैं। 

दोनो टीमों की संभावित प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह। [इम्पैक्ट सब: नुवान तुषारा]।

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्जे/जे रिचर्डसन, खलील अहमद, मुकेश कुमार। [इम्पैक्ट सब: रसिख सलाम]
विज्ञापन

DC vs MI Dream11 Prediction Playing XI delhi capitals vs mumbai indians 2024 live streaming
दिल्ली बनाम मुंबई - फोटो : IPL
आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 43वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी... 

कब है दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच सीजन का 43वां मुकाबला?
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2024 का 43वां मुकाबला 27 अप्रैल यानी शनिवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच सीजन का 43वां मैच?
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच लीग का 43वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच?
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर तीन बजे होगा।

DC vs MI Dream11 Prediction Playing XI delhi capitals vs mumbai indians 2024 live streaming
रोहित शर्मा - फोटो : IPL
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का यह मुकाबला देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed