फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders IPL 2022 Preview Stats Head To head Playing 11 Prediction Today Match 41, Captain and Vice-Captain

DC vs KKR: पंत की दिल्ली के खिलाफ बदला लेने उतरेगी श्रेयस की कोलकाता नाइट राइडर्स, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

Thu, 28 Apr 2022 03:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 28 Apr 2022 03:47 PM IST
सार

दिल्ली को राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, कोलकाता की टीम सीजन का बेहतरीन शुरुआत करने के बाद पिछले लगातार चार मैच हार चुकी है। पिछले मैच में उसे गुजरात के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders IPL 2022 Preview Stats Head To head Playing 11 Prediction Today Match 41, Captain and Vice-Captain
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2022 के 41वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना कोलकाता नाइट राइजर्स से होगा। दोनों ही टीमों का हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है। दिल्ली की टीम सात में से सिर्फ तीन मैच जीती है और अंक तालिका में सातवें नंबर पर है। वहीं, कोलकाता की टीम को आठ में से सिर्फ तीन मैचों में जीत हासिल हुई। दिल्ली चार और कोलकाता की टीम पांच मैच हार चुकी है।
विज्ञापन


दिल्ली को राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, कोलकाता की टीम सीजन का बेहतरीन शुरुआत करने के बाद पिछले लगातार चार मैच हार चुकी है। पिछले मैच में उसे गुजरात के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दोनों ही टीमें इस सीजन में पहले एक बार भिड़ चुकी हैं। उस मैच में दिल्ली ने कोलकाता को 44 रन से हराया था।
विज्ञापन

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders IPL 2022 Preview Stats Head To head Playing 11 Prediction Today Match 41, Captain and Vice-Captain
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL/BCCI
आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से कोलकाता ने 16 और दिल्ली ने 14 मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली ने 14 मैच खेले हैं। इसमें से टीम ने पांच में जीत दर्ज की।  वहीं, नौ मैचों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, कोलकाता ने वानखेड़े में 13 मैच खेले हैं। इसमें से तीन में कोलकाता ने जीत हासिल की और 10 में हार का सामना करना पड़ा।

दिल्ली की टीम की बात करें तो कोलकाता के खिलाफ मैच में उसके सभी बल्लेबाज फॉर्म में दिखे थे। पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं, पंत ने 14 गेंदों पर 27 रन बनाए। अक्षर ने तूफानी 22 रन और शार्दुल ठाकुर ने 29 रन की नाबाद पारी खेली थी। हालांकि, इसके बाद बैंगलोर और फिर राजस्थान के खिलाफ टीम की बल्लेबाजी धाराशाई हो गई। कोलकाता के खिलाफ इस मैच में भी शॉ और वॉर्नर से काफी उम्मीदें होंगी।

गेंदबाजी में खलील अहमद और कुलदीप यादव शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। कुलदीप पर्पल कैप की रेस में टॉप-10 में बने हुए हैं। उनके नाम सात मैचों में 13 विकेट हैं। हालांकि, राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच में उनकी जमकर कुटाई हुई थी। इस मैच में कुलदीप वापसी करना चाहेंगे। वहीं, खलील छह मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं। उन पर कोलकाता के खिलाफ एक बार टीम को पावरप्ले में विकेट दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

दिल्ली की संभावित प्लेइंग-11: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान/एनरिक नॉर्त्जे, खलील अहमद।


दिल्ली की टीम
विज्ञापन

वहीं, कोलकाता की टीम की बात करें तो टीम के लिए पिछले कुछ मैचों से कुछ भी सही नहीं हुआ है। अपने पहले चार मैचों में से तीन जीतकर टीम मजबूत स्थिति में थी। हालांकि, दिल्ली के खिलाफ मैच से टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई और टीम लगातार चार मैच हा चुकी है। दिल्ली के अलावा हैदराबाद, राजस्थान और गुजरात ने कोलकाता को हराया था। अब टीम को अगर प्लेऑफ में जगह बनानी है तो यहां से सभी मैच जीतने होंगे।

गुजरात के खिलाफ पिछले मैच में आंद्रे रसेल के अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चला था। टॉप ऑर्डर में सैम बिलिंग्स और कप्तान श्रेयस अय्यर को जिम्मेदारी लेनी होगी। वहीं, आउट ऑफ फॉर्म चल रहे नीतीश राणा को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। रिंकू सिंह पिछले मैच में शानदार दिखे थे। वह इस मैच में भी अपने उस फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे। वेंकटेश अय्यर भी इस सीजन कुछ खास नहीं कर सके हैं। वह फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे।

कोलकाता की संभावित प्लेइंग-11: वेंकटेश अय्यर, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर)/एरॉन फिंच, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, रिंकू सिंह/शेल्डन जैक्सन, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शिवम मावी, उमेश यादव, टिम साउदी/पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती

कोलकाता की टीम

कोलकाता की गेंदबाजी ठीक-ठाक रही है। शुरुआती मैचों में पावरप्ले में विकेट निकालने वाले उमेश यादव पिछले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। टिम साउदी और आंद्रे रसेल ने पिछले मैच में अच्छी गेंदबाजी की थी। यह दोनों इस मैच में अपने प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे। वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री इस सीजन नहीं देखने को मिली है। साथ ही वह महंगे भी साबित हुए हैं। ऐसे में देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट उन्हें कब तक मौका देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed