फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DC vs KKR, IPL 2021 Qualifier2: Twist in the tale, Brilliant catch by Shubman Gill, but lucky Hetmyer survives as it’s a no ball

मैदान पर हाईवोल्टेज ड्रामा: आउट होकर डग आउट पहुंच चुके थे हेटमायर, फिर हुआ कुछ यूं कि अंपायर ने वापस बुलाया

Wed, 13 Oct 2021 09:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 13 Oct 2021 09:43 PM IST
सार

कोलकाता के शुभमन गिल ने दौड़ते हुए डाइव लगाकर हेटमायर का शानदार कैच पकड़ा। इसके बाद कोलकाता टीम जश्न मनाने लगी। हेटमायर भी आउट होने की निराशा में डग आउट में लौट चुके थे।

विज्ञापन
DC vs KKR, IPL 2021 Qualifier2: Twist in the tale, Brilliant catch by Shubman Gill, but lucky Hetmyer survives as it’s a no ball
आईपीएल 2021 में कोलकाता vs दिल्ली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 का दूसरा क्वालीफायर कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 135 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने 19.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। डीसी की पारी में एक मौका ऐसा आया जब शिमरॉन हेटमायर खुशी के मारे झूम उठे। 
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली ने 16 ओवर में 92 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। टीम मुश्किल में दिख रही थी। उस वक्त शिमरॉन हेटमायर और श्रेयस अय्यर क्रीज पर थे। 17वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती गेंदबाजी करने आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर हेटमायर ने डीप मिड ऑन पर हवा में शॉट खेला। 
विज्ञापन

 


कोलकाता के शुभमन गिल ने दौड़ते हुए डाइव लगाकर हेटमायर का शानदार कैच पकड़ा। इसके बाद कोलकाता टीम जश्न मनाने लगी। हेटमायर भी आउट होने की निराशा में डग आउट में लौट चुके थे। तभी ऑन फील्ड अंपायर ने कुछ मिनट के लिए खेल रोका और थर्ड अंपायर ने नो बॉल चेक करने का संदेश भेजा।

रिप्ले में दिखा कि वरुण का पैर लाइन के ऊपर था। टीवी अंपायर ने नो बॉल का इशारा किया और हेटमायर खुशी के मारे उछल पड़े। उन्होंने मैदान पर आते ही श्रेयस से हाथ मिलाया। फिर उन्होंने कोलकाता के जख्म पर नमक छिड़कते हुए दो छक्के लगाए। 
 

हालांकि, वह 10 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हो गए। दिल्ली की बैटिंग भी कुछ खास नहीं रही। शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। वहीं, श्रेयस 27 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद रहे। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed