फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dc vs csk ipl 2023 67th match playing xi prediction captain vice-captain player list news in hindi

DC vs CSK Playing 11: दिल्ली में धमाके के लिए तैयार धोनी, स्पिनर्स का दिखेगा जादू! जानें संभावित प्लेइंग-11

Sat, 20 May 2023 11:07 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 20 May 2023 11:07 AM IST
सार

चेन्नई के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला होगा। वह दिल्ली के खिलाफ हार का जोखिम बिल्कुल नहीं लेना चाहेगा। उसके 13 मैचों में 15 अंक हैं। हार मिलने पर उसे समीकरणों में उलझना होगा। वहीं, जीत मिलने पर वह प्लेऑफ में होंगे।

विज्ञापन
dc vs csk ipl 2023 67th match playing xi prediction captain vice-captain player list news in hindi
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपरजाएंट्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल के 67वें मैच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार (20 मई) को दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। इस मैदान पर चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी मैच साबित हो सकता है। यही कारण है कि चेन्नई (सीएसके) की टीम हर हाल में जीत के साथ अपने कप्तान को प्लेऑफ का तोहफा देने की हर संभव कोशिश करेगी। वैसे भी दिल्ली और चेन्नई का यह अंतिम लीग मैच होगा। सीएसके अगर इस मुकाबले में जीतती है तो उसे प्लेऑफ का टिकट मिल जाएगा। वहीं, दिल्ली सम्मान के साथ विदाई चाहेगा। उसकी कोशिश यही रहेगी कि उसे अंक तालिका में अंतिम स्थान पर नहीं रहना पड़े।
विज्ञापन


चेन्नई के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला होगा। वह दिल्ली के खिलाफ हार का जोखिम बिल्कुल नहीं लेना चाहेगा। उसके 13 मैचों में 15 अंक हैं। हार मिलने पर उसे समीकरणों में उलझना होगा। वहीं, जीत मिलने पर वह प्लेऑफ में होंगे। हालांकि, यह शनिवार शाम को ही होने वाले लखनऊ सुपरजायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के मुकाबले के बाद ही पता लगेगा कि चेन्नई जीत के बाद दूसरे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में प्रवेश करेगा या फिर तीसरे स्थान रहकर। सीएसके का रनरेट +0.381 है जो लखनऊ के +0.304 से बेहतर है। कोटला की धीमी पिच का फायदा सीएसके को मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

dc vs csk ipl 2023 67th match playing xi prediction captain vice-captain player list news in hindi
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : IPL/BCCI
खूब चल रहा है धोनी की टीम का ऊपरी क्रम
सीएसके के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और डेवन कॉन्वे ने अब तक अच्छी भूमिका निभाई है। दोनों ही बल्लेबाज फॉर्म में हैं और सीएसके को अच्छी शुरूआत देते आए हैं। इन दोनों के आउट होने के बाद अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे सीएसके को अच्छी स्थिति में पहुंचाने का काम कर रहे हैं। दुबे और रहाणे दोनों ने अब तक बेहद तेजी से रन बनाने का काम किया है। चेन्नई की चिंता अंबाती रायुडू, मोइन अली, रवींद्र जडेजा की बल्लेबाजी है। तीनों ही अब तक बल्ले से वैसा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं जैसी उनसे अपेक्षा रही है। महेंद्र सिंह धोनी जरूर अंत में आकर आक्रामक प्रहार कर रहे हैं।

स्पिन तिकड़ी से चेन्नई को उम्मीदें
चेन्नई के पास रवींद्र जडेजा, महीश तीक्षणा और रवींद्र जडेजा के रूप में तीन अच्छे स्पिनर हैं। तीनों ने ही अब तक आईपीएल में प्रभावित किया है। दिल्ली के सामने जब चेन्नई कल खेलने उतरेगी तो इन तीनों ही गेंदबाजों की भूमिका अतिमहत्वपूर्ण रहने वाली है। तेज गेंदबाजी में मथीशा पथिराना और तुषार देशपांडे भी अपनी भूमिका से न्याय करते आए हैं।

dc vs csk ipl 2023 67th match playing xi prediction captain vice-captain player list news in hindi
अक्षर पटेल - फोटो : IPL/BCCI
पिछले मैच में खूब चले दिल्ली के बल्लेबाज
दिल्ली ने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को 15 रन से हराकर उसका खेल बिगाड़ा। दिल्ली इस वक्त नौवें स्थान पर है। उसकी कोशिश यही रहेगी कि वह यह मैच जीतकर अंक तालिका में 12 अंकों से अपने अभियान का समापन करे। पिछले मैच में डेविड वॉर्नर ने पृथ्वी शॉ के साथ 94 रन की ओपनिंग साझेदारी की। इसके बाद रिले रूसो ने 82 नाबाद रनों की दमदार पारी से पंजाब की उम्मीदों पर पानी फेरा। आईपीएल से बाहर होने के बाद दिल्ली की टीम से हटे दबाव का असर उसके खेल पर साफ दिखाई दिया।

कुलदीप-अक्षर की जोड़ी पर निगाह
गेंदबाजी में दिल्ली के लिए एनरिच नोर्त्जे की वापसी से फर्क पड़ा है। इशांत शर्मा अपनी भूमिका के साथ न्याय कर रहे हैं। खलील अहमद भी उनका अच्छा साथ दे रहे हैं। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव कोटला पर कम रन दे रहे हैं। पटेल और कुलदीप की जोड़ी चल निकली तो शनिवार को चेन्नई के लिए दिक्कतें खड़ी होंगी।
विज्ञापन

dc vs csk ipl 2023 67th match playing xi prediction captain vice-captain player list news in hindi
महेंद्र सिंह धोनी और डेविड वॉर्नर - फोटो : IPL/BCCI
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स:
डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), रिले रूसो, सरफराज खान, यश ढुल, अक्षर पटेल, अमन खान, कुलदीप यादव, एनरिच नोर्त्जे, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

चेन्नई सुपरकिंग्स: डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महीश तीक्षणा, मथीशा पथिराना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed