{"_id":"61f102ab86a33d513f52a8c3","slug":"dasun-shanaka-will-lead-sri-lankan-team-in-t20-series-against-australia-dhanuskha-gunatilaka-and-kushal-mendis-back","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SL vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में श्रीलंका की कप्तानी करेंगे दसून शनाका, गुनातिलाका और मेंडिस की टीम में वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SL vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में श्रीलंका की कप्तानी करेंगे दसून शनाका, गुनातिलाका और मेंडिस की टीम में वापसी
Wed, 26 Jan 2022 01:43 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:43 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में कुशल मेंडिस और धनुष्का गुनातिलाका की टीम में वापसी हुई है। इन दोनों खिलाड़ियों पर बायो बबल तोड़ने के कारण प्रतिबंध लगाया गया था। इस सीरीज में दसून शनाका टीम के कप्तान होंगे।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का चयन कर लिया गया है। दसून शनाका को टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं धनुष्का गुनातिलाका और कुसल मेंडिस की टीम में वापसी हुई है। ये दोनों खिलाड़ी लंबे समय बाद श्रीलंका की टीम में वापस लौटे हैं। बायो बबल तोड़ने की वजह से इन दोनों खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया गया था। यह प्रतिबंध समाप्त होने के बाद दोनों खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।
इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का एलान पहले ही हो चुका है। इसमें डेविड वार्नर और मिशेल मार्स को आराम दिया गया है। वहीं बेन मैकडरमोट, मॉइजजे हेनरिक्स और जोश हेजलवुड को टीम में शामिल किया गया है।
11 से 20 फरवरी के बीच होगी सीरीज
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज 11 फरवरी से 20 फरवरी के बीच खेली जाएगी। इस सीरीज के पांचों मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, मनुका ओवल और मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और खिलाड़ियों को संक्रमण से बचाने के लिए कम से कम हवाई यात्रा की सलाह दी जाती है। ऐसे में दूसरे, तीसरे और चौथे टी-20 को क्वींसलैंड और एडिलेड से स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम
दसुन शनाका (कप्तान), चरित असलंका, अविष्का फर्नांडो, पथुम निसंका, धनुष्का गुनातिलाका, कुसल मेंडिस, दिनेश चंडीमल, चमिका करुणारत्ने, जनिथ लियानागे, कामिल मिशारा, रमेश मेंडिस, वनिन्दु हसरंगा, लाहिरु कुमारा, नुवान तुषारा, दुशमंता चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, महेश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, शिरन फर्नांडो।
टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
एरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मोइसेस हेनरिक्स, जोश इंगलिस, बेन मैकडरमोट, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, एडम जैम्पा।
आस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका टी-20 सीरीज का नया कार्यक्रम:
11 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड
13 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड
15 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, मनुका ओवला
18 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड
20 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड।