{"_id":"5c80ea54bdec2213f01bcecf","slug":"darren-lehmann-becomes-coach-of-brisbane-heat-after-ball-temparing-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉल टेंपरिंग मामले के बाद डेरेन लीमैन की क्रिकेट में वापसी, इस टीम के कोच बने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बॉल टेंपरिंग मामले के बाद डेरेन लीमैन की क्रिकेट में वापसी, इस टीम के कोच बने
Thu, 07 Mar 2019 03:24 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Thu, 07 Mar 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
डैरेल लेहमन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद पिछले साल ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय पुरुष टीम की कप्तानी छोड़ने वाले डेरेन लीमैन ने कोचिंग में वापसी की है और गुरुवार को बिग बैश लीग की ब्रिसबेन हीट टीम ने उन्हें कोच नियुक्त किया। लीमैन ने हीट के साथ वापसी की है जिसने उनकी अगुआई में 2013 में बिग बैश खिताब जीता था।
विज्ञापन
लीमैन ने संवाददाताओं से कहा, 'मुझे लगता है कि बुरे समय के दौरान आप काफी कुछ सीखते हैं और मेरे लिए यह खेल का लुत्फ उठाना है।' उन्होंने कहा, 'मैं एक बार फिर इस खेल से प्यार करने लगा हूं इसलिए मैं काफी प्रतिभा वाले कुछ युवा खिलाड़ियों के साथ फिर काम करने को लेकर बेताब हूं।'
विज्ञापन
लीमैन पिछले साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया के कोच थे जब बल्लेबाज कैमरन बेनक्राफ्ट को केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान रेगमाल से गेंद को घिसने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया था।
विज्ञापन
उस समय टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ और उप कप्तान डेविड वार्नर को सीधे दोषी ठहराया गया था और बेनक्राफ्ट के साथ इन दोनों पर भी लंबे प्रतिबंध लगे थे। लीमैन ने बाद में ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश सीनियर प्रबंधन के साथ पद छोड़ दिया था।