फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Danish kaneria slams waqar younish for statement on namaz says i am proud hindu

IND vs PAK: दानिश कनेरिया ने वकार यूनिस को दिया करारा जवाब, बोले- मुझे हिंदू होने पर गर्व, खेल के बीच धर्म को ना लाएं

Wed, 27 Oct 2021 12:46 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 27 Oct 2021 12:46 PM IST
सार

भारत के खिलाफ मैच के बाद पाकिस्तान के ओपनर मोहम्मद रिजवान ने मैदान पर नमाज पढ़ी थी। वकार ने इस लम्हे को खास बताया था। इसके बाद विवाद शुरू हुआ। अब इस मामले पर दानिश कनेरिया ने जवाब दिया है। 

विज्ञापन
Danish kaneria slams waqar younish for statement on namaz says i am proud hindu
दानिश कनेरिया ने नमाज वाले बयान पर वकार यूनिश को करारा जवाब दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत और पाकिस्तान के मैच में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान ने नमाज पढ़ी थी। इसे सारी दुनिया ने देखा। इसमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शामिल रहे वकार यूनिस भी शामिल थे। लेकिन वकार ने इस पर जो कहा उसे लेकर कई लोगों को निराशा हुई। खासकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया को। नेशनल टीवी पर वकार यूनिस खेल का आकलन करते-करते अलग ही बात करने लग गए। उन्होंने कहा कि मैच में रिजवान का हिंदुओं के बीच नमाज पढ़ना उनके लिए सबसे खास लम्हा था।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा, सबसे अच्छी बात जो रिजवान ने की कि उसने माशाअल्लाह... उसने ग्राउंड में खड़े होकर नमाज पढ़ी... हिंदुओं के बीच में खड़े होके... वह तो बहुत स्पेशल था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी मूल के हिंदु समुदाय से आने वाले पूर्व गेंदबाज दानिश कनेरिया भी वकार यूनिस के इस बयान से बहुत निराश नजर आए। उन्होंने कू करते हुए लिखा, "यूनिस ने पाकिस्तान चैनल पर हिंदुओं पर अपमानजनक टिप्पणी की। मुझे हिंदू होने पर गर्व है और यह दिखाता है कि कितना भाऊ है। मैं गंभीर रूप से नाराज हूं खेल में धर्म को मत लाओ"

आलोचना के बाद मांगी माफी
पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत से 12 मैच हारने के बाद रविवार को पहली बार जीत हासिल की। उसने भारत को 10 विकेट से हराया। पाकिस्तानी मीडिया पर वकार के इस बयान के बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है। इस बयान की चौतरफा आलोचना के बाद उन्होंने माफी मांग ली है। वकार ने कहा "मैंने उस समय की गहमा-गहमी में कुछ ऐसा कह दिया जो मैं नहीं कहना चाहता था। इससे कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। मैंने जान बूझकर यह नहीं किया। यह एक गलती थी। खेल लोगों को जोड़ता है चाहे वो किसी भी जाति, रंग या धर्म के हों।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed