फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Danish Kaneria says Mohammad Amir trying to blackmail with statements on Pakistan cricket

खुलासा: पीसीबी को 'ब्लैकमेल' कर रहा आमिर, दानिश कनेरिया ने लगाए गंभीर आरोप

Mon, 17 May 2021 05:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 17 May 2021 05:03 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने कहा है कि मोहम्मद आमिर टीम में वापसी के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
Danish Kaneria says Mohammad Amir trying to blackmail with statements on Pakistan cricket
दानिश कनेरिया, मोहम्मद आमिर - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने अपनी ही टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर पर गंभीर आरोप लगाया है। कनेरिया ने कहा कि आमिर टीम में वापसी के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन


वीडियो पोस्ट कर आमिर पर साधा निशाना
कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए आमिर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आजकल मोहम्मद आमिर के बारे में काफी चर्चा चल रही है। वह इंग्लैंड में सेटल होने जा रहे हैं। कनेरिया ने कहा कि साल 2010 में जब आमिर ने मैच फिक्स किया। इसके बावजूद भी टीम में उन्हें शामिल किया गया। उन्होंने टीम के लिए वापसी की और कुछ सालों तक अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पीसीबी के साथ ब्लैकमेल कर रहे हैं आमिर
मगर लेकिन पिछले दो वर्षों से वो लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसका दोष उन्होंने टीम प्रबंधन पर लगाया और संन्यास ले लिया। मोहम्मद आमिर ने कहा था कि मौजूदा टीम मैनेजमेंट के साथ वो पाकिस्तान के लिए नहीं खेल सकते। कनेरिया ने कहा कि आमिर अपने अलग अलग बयानों के जरिए पीसीबी के साथ ब्लैकमेल कर रहे हैं, जिससे की उन्हें टीम में दोबारा मौका मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई पूर्व खिलाड़ी मेरे बारे में उल्टा सीधा बोलते हैं
वहीं, दानिश ने आगे हा कि अगर वह भारत को लेकर बड़ी बात कहते हैं, तो लोग उन्हें गद्दार कहने लगते है। कई पूर्व खिलाड़ी पैसों के लिए मेरे बारे में उल्टा सीधा बोलते हैं। दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर निशाना साधा और कहा कि जिस तरह से आपने आमिर को सपोर्ट किया, उसी तरह से आपको सभी को सपोर्ट करना चाहिए, जिससे सभी खिलाड़ी पाकिस्तान के लिए प्रदर्शन कर पाते और आपको दोबारा शिकायत का मौका नहीं मिलता।

इंग्लैंड की नागरिकता पर अटकलें
बता दें कि पाकिस्तान के जबरदस्त तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कुछ समय पहले संन्यास की घोषणा की थी, जिसके बाद से उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजमेंट पर लगातार निशाना साधा। हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड की नागरिकता हासिल करने के लिए पंजीकरण किया है, जिसके बाद से यह अटकले भी लगाई जा रही हैं कि वो इंग्लैंड की नागरिकता पर आईपीएल में भी शिरकत कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed