विराट को प्रपोज करने वाली इंग्लिश क्रिकेटर हुईं ट्रोल, नाम पर सफाई भी पड़ी भारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Back training this week. Can't wait to use this beast 👌🏽💪🏽🔥 Thanks @imVkohli #ping #middlesbiggerthanme 🏏 pic.twitter.com/BknGjYx2Yj
— Danielle Wyatt (@Danni_Wyatt) September 10, 2017विज्ञापन
लोगों ने व्याट का मजाक उड़ाते हुए कहा, आपने जो स्पेलिंग लिखी है उसका मतलब खोली यानी रूम होता है।
Its "kohli", not "kholi" (kholi in a native indian language means a room)
— pavan sharma (@Pavan_sharma_07) September 11, 2017
वहीं दूसरे यूजर ने कहा, स्पेलिंग नहीं फीलिंग मैटर करती है।
Spelling doesn't matter feelings matter😍😘
— Tanisha Sharma (@imTanisha18_7) September 11, 2017
Kholi again 😂!! Kholi means room & Virat means big/huge !! It means there's "big/huge room" for improvement 😂😂😂
विज्ञापन विज्ञापन
Best wishes 👍👍 — AB de Villiers (@CricNik4u) September 11, 2017
लेकिन ट्रोल होने के बाद व्याट ने अपना मजाक उड़ाने वालों को करारा जवाब देते हुए ट्वीट किया और स्पष्ट किया कि बैट के निचले हिस्से पर विराट का नाम उन्होंने नहीं बैट निर्माता ने लिखा है।
Gets me trolled? 🤣🤣🤣His bat maker wrote it not me durrrrrrr 🙄 #wakeywakey
— Danielle Wyatt (@Danni_Wyatt) September 11, 2017
लेकिन ऐसा कहकर व्याट एकबार फिर अपने ही बनाए जाल में फंस गईं। डेनियल बैट पर लिखे नाम की स्पेलिंग मिस्टेक से पल्ला झाड़ रही हैं लेकिन उन्होंने अप्रैल 2014 में जब विराट को शादी के लिए ट्विटर पर प्रपोज किया था उस वक्त भी उन्होंने कोहली की स्पेलिंग गलत लिखी थी। उन्होंने Kholi marry me!!!लिखा था, उस बार भी स्पेलिंग बल्ले में लिखी स्पेलिंग जैसी ही थी।
व्याट ने विराट को साल 2014 में बांग्लादेश में आयोजित टी-20 विश्वकप के दौरान प्रपोज किया था। इसके बाद जब उसी साल भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर गई थी तब विराट ने डर्बीशायर की इस खिलाड़ी को अपना बल्ला भेंट किया था। व्याट जुलाई में संपन्न हुए महिला विश्वकप में इंग्लैंड क्रिकेट टीम की सदस्य भी थीं।