{"_id":"616fc3ba3371a12bf92c279e","slug":"dale-steyn-wish-birthday-to-virender-sehwag-in-funny-way-says-my-sharpest-knife-is-viru","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Happy Birthday Viru: डेल स्टेन ने मजेदार अंदाज में सहवाग को विश किया बर्थडे, बोले- मेरे चाकू का नाम वीरू है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Happy Birthday Viru: डेल स्टेन ने मजेदार अंदाज में सहवाग को विश किया बर्थडे, बोले- मेरे चाकू का नाम वीरू है
Wed, 20 Oct 2021 12:52 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:52 PM IST
सार
डेल स्टेन ने मजेदार अंदाज में सहवाग को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा कि मेरे घर में सबसे तेज चाकू का नाम सहवाग है। वह हर चीज को काट देता है। स्टेन का आशय वीरू के कट शॉट से था।
विज्ञापन
डेल स्टेन ने सहवाग के कट शॉट को याद करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेन्द्र सहवाग 43 साल के हो चुके हैं। उनके जन्मदिन पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने मजेदार अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। स्टेन ने सहवाग की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो ऑफ स्टंप के बाहर की एक गेंद को कट करते हुए दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि उनके घर में सबसे तेज चाकू का नाम वीरू है क्योंकि वह सब कुछ काट देता है। स्टेन सहवाग के कट शॉट की तारीफ कर रहे थे, क्योंकि सहवाग ऑफ स्टंप के बाहर की हर गेंद पर आसानी से कट शॉट खेलते थे। उनका अपर कट शॉट भी काफी लोकप्रिय था।
डेल स्टेन के अलावा वसीम जाफर, भारतीय क्रिकेट बोर्ड और चेन्नई सुपरकिंग्स टीम ने भी सहवाग को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इनके अलावा भी क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों ने सहवाग को बर्थडे विश किया है।
विज्ञापन
डेल स्टेन के अलावा वसीम जाफर, भारतीय क्रिकेट बोर्ड और चेन्नई सुपरकिंग्स टीम ने भी सहवाग को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इनके अलावा भी क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों ने सहवाग को बर्थडे विश किया है।
विज्ञापन
भारत के विस्फोटक ओपनर रहे हैं सहवाग
वीरेन्द्र सहवाग ने भारत के लिए 104 टेस्ट मैच में 8,586 रन बनाए हैं, उन्होंने 49.34 के औसत से बल्लेबाजी की है। 251 वनडे में भी उनके नाम 8,273 रन हैं। सहवाग ने भारत के लिए 19 टी-20 मैच खेले हैं और 394 रन बनाए हैं। वीरू साल 2007 में टी-20 वर्ल्डकप और 2011 में वनडे वर्ल्डकप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। सहवाग ने आईपीएल में भी 104 मैच खेलकर 2,728 रन बनाए हैं। दिल्ली और पंजाब के लिए उन्होंने कई बेहतरीन पारियां खेली हैं, लेकिन कभी भी अपनी टीम को खिताब नहीं जिता सके। वो भारत के एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक लगाए हैं। इसके अलावा वो सचिन के बाद दूसरे खिलाड़ी थी, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया था।
सहवाग से खौफ खाते थे तेज गेंदबाज
सहवाग विस्फोटक ओपनर के तौर पर अपनी पहचान रखते थे। ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर और बाउंसर गेंदों पर भी सहवाग शानदार कट शॉट और अपर कट लगाते थे। उन्होंने स्टेन और शोएब अख्तर जैसे गेंदबाजों के खिलाफ काफी रन बटोरे थे। इसी वजह से स्टेन ने उनके कट शॉट की तारीफ करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सहवाग ने अपने करियर की शुरुआत एक मध्यक्रम बल्लेबाज के रूप में की थी, लेकिन आगे चलकर उन्होंने पारी की शुरुआत की और इसी नंबर पर खूब रन बनाए।