फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Current Indian team lacks complete fielder says Mohammad Kaif

अपने दौर के बेहतरीन फिल्डर रहे मोहम्मद कैफ ने क्षेत्ररक्षण में बताया टीम इंडिया को फिसड्डी

Mon, 11 May 2020 12:26 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 11 May 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Current Indian team lacks complete fielder says Mohammad Kaif
मोहम्मद कैफ - फोटो : ट्विटर

अपने जमाने के बेहतरीन क्षेत्ररक्षकों में से एक मोहम्मद कैफ का मानना है वर्तमान भारतीय टीम में उनके या युवराज सिंह जैसा कोई संपूर्ण क्षेत्ररक्षक नहीं है। कैफ से जब उनके जमाने की तुलना में भारतीय टीम के क्षेत्ररक्षण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने वर्तमान टीम की कमजोरियों के बारे में बताया।

विज्ञापन


अपने जमाने में युवराज सिंह प्वाइंट और कैफ एक्स्ट्रा कवर पर मुस्तैदी से खड़े रहते थे। इन दोनों ने अपने बल्लेबाजी कौशल के साथ साथ क्षेत्ररक्षण के कारण भी भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की थी।
विज्ञापन


कैफ ने यूट्यूब चैनल 'स्पोर्टस्क्रीन' से कहा, 'संपूर्ण क्षेत्ररक्षक बनने के लिए आपको कैच लेने में माहिर बनना होगा, आपका निशाना सटीक होना चाहिए। आप तेज गति से भागने में सक्षम होना चाहिए और तेजी से निकलती गेंद को पकड़ने के लिए आपके पास सही तकनीक होनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'जब हम खेला करते थे तो मैंने और युवराज ने क्षेत्ररक्षण के कारण भी अपनी छाप छोड़ी। आज आपको भारतीय टीम में कई अच्छे क्षेत्ररक्षक मिलेंगे, लेकिन मुझे नहीं लगता कि आपको कोई ऐसा खिलाड़ी दिखेगा जो क्षेत्ररक्षक के रूप में 'संपूर्ण पैकेज' हो।'

कैफ ने कहा, 'एक खिलाड़ी जो स्लिप में कैच ले सकता है, जो शॉर्ट लेग पर कैच ले सकता, जो तेज दौड़ने में माहिर हो और लॉन्ग आन बाउंड्री पर क्षेत्ररक्षण कर सकता हो। मुझे (वर्तमान टीम में) ऐसे खिलाड़ी की कमी लगती है।'

इस 39 वर्षीय क्रिकेटर ने कहा कि रविंद्र जडेजा उम्र बढ़ने के साथ बेहतर क्षेत्ररक्षक बनता जा रहा है, लेकिन भारत की स्लिप में 'कैचिंग' में अब भी बहुत सुधार की संभावना है। उन्होंने कहा, 'रवींद्र जडेजा अच्छा क्षेत्ररक्षक है। असल में वह उम्र बढ़ने के साथ बेहतर होता जा रहा है। उसके क्षेत्ररक्षण में सुधार हो रहा है, लेकिन भारत का स्लिप का क्षेत्ररक्षण थोड़ा कमजोर है।'

सीमित ओवर्स की क्रिकेट में विराट कोहली और रोहित शर्मा में से सर्वश्रेष्ठ कौन की चर्चा के बारे में कैफ ने कहा कि अगर ये दोनों भिन्न टीमों से खेल रहे हों तो वह मुंबई के खिलाड़ी का खेल देखना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा, 'अगर किसी शहर में एक साथ दो मैच खेले जा रहे हों तथा एक में विराट और दूसरे में रोहित खेल रहा हो तो फिर मैं वह मैच देखने के लिये जाऊंगा जिसमें रोहित शर्मा खेल रहा होगा।'


कैफ ने कहा, 'निसंदेह विराट का टेस्ट और सीमित ओवरों की क्रिकेट दोनों में शानदार रिकॉर्ड है, लेकिन रोहित की बल्लेबाजी में कलात्मकता है। वह ऐसा बल्लेबाज है जो गेंदों की धुनाई करता है और गेंदबाज को इसका अहसास भी नहीं होने देता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed