फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cummins played Oval Test with suspected broken wrist, could miss India series

Pat Cummins Injury: भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर हो सकते हैं कंगारू कप्तान, चोटिल कलाई के साथ खेले थे ओवल टेस्ट

Sat, 05 Aug 2023 03:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 05 Aug 2023 03:10 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में पैट कमिंस पूरी तरह फिट नहीं थे। मैच के पहले दिन उनकी कलाई में चोट लगी थी और फ्रैक्चर की आशंका थी। इसके बावजूद कमिंस ने पूरा मैच खेला और गेंदबाजी भी की। अब वह भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं।
 

विज्ञापन
Cummins played Oval Test with suspected broken wrist, could miss India series
पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान पैट कमिंस को लगी चोट गंभीर हो सकती है। कमिंस को यह चोट एशेज सीरीज के आखिरी मुकाबले के पहले दिन लगी थी। कमिंस के बाएं हाथ की कलाई में चोट है और बल्लेबाजी में उन्हें परेशानी आ रही है। वनडे विश्व कप की शुरुआत में सिर्फ दो महीने का समय बचा है। ऐसे में कमिंस की चोट गंभीर होने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़ी मुश्किल में फंस सकती है।
विज्ञापन


पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं। उन्होंने पिछले दो महीने में कुल छह टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ एशेज टेस्ट सीरीज के पांच मुकाबले भी शामिल हैं। कमिंस ने इन छह में से तीन मुकाबलों में अपनी टीम को जीत दिलाई और ड्रॉ कराने में सफल रहे, जबकि दो मैचों में उनकी टीम हार गई। 
विज्ञापन


दो महीने तक लगातार एक्शन में रहने के बाद कमिंस को आराम मिलना लाजिमी था। यह उम्मीद जताई जा रही थी कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में आराम करेंगे। हालांकि, चोट की वजह से कमिंस भारत के खिलाफ सितंबर में होने वाली वनडे सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं। यह ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंता का विषय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एशेज टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में पहले दिन ही पैट कमिंस के बाएं हाथ की कलाई में चोट लग गई थी। इसके बाद वह कलाई में पट्टी बांधकर पूरा मैच खेले। इस चोट से उनकी गेंदबाजी में कोई प्रभाव नहीं पड़ा, लेकिन बल्लेबाजी के दौरान उन्हें काफी परेशानी हो रही थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कमिंस की चोट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम से जुड़े दो सूत्रो ने स्थानीय अखबार को बताया कि मेडिकल टीम को अभी भी कमिंस की कलाई में फ्रैक्चर होने की आशंका है। ऐसा होने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम मुश्किल में पड़ जाएगी, क्योंकि वनडे विश्व कप की शुरुआत में सिर्फ दो महीने बचे हैं।


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अगले सप्ताह वनडे और टी20 टीम का एलान कर सकता है। ऑस्ट्रेलिया को 30 अगस्त से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। दोनों टीमों के बीच तीन टी20 और पांच वनडे मैच खेले जाएंगे। इसके बाद 22 सितंबर से ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत में तीन वनडे की सीरीज खेलेगी। कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभाली है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ सीरीज में मिचेल मार्श को कप्तान बनाया जा सकता है। एरोन फिंच के संन्यास लेने के बाद मार्श ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम के नियमित कप्तान भी बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed