CSK vs RCB: धमाकेदार जीत से चेन्नई की वापसी, बैंगलोर को 23 रन से हराया, उथप्पा-शिवम के तूफान में उड़ी आरसीबी की टीम
{"_id":"62557cc1863c1c7b434f1f0c","slug":"csk-vs-rcb-ipl-2022-live-cricket-score-chennai-vs-bangalore-match-22-navi-mumbai-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"CSK vs RCB: धमाकेदार जीत से चेन्नई की वापसी, बैंगलोर को 23 रन से हराया, उथप्पा-शिवम के तूफान में उड़ी आरसीबी की टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 12 Apr 2022 11:32 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:32 PM IST
खास बातें
CSK vs RCB (Chennai vs Bangalore): बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 216 रन बनाए। इस मैच में चेन्नई की ओर से 17 छक्के लगे। वहीं, बैंगलोर की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 193 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
महेश तीक्षणा ने चार और रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट झटके
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:27 PM, 12-Apr-2022
चेन्नई ने बैंगलोर को 23 रन से हराया
चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ आईपीएल 2022 में वापसी की है। डीवाई पाटिल में खेले गए सीजन के 22वें मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 216 रन बनाए। रॉबिन उथप्पा ने 88 रन और शिवम दुबे ने 95* रन की पारी खेली। 217 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 193 रन ही बना सकी। बैंगलोर की ओर से शाहबाज अहमद ने सबसे ज्यादा 27 गेंदों पर 41 रन बनाए। वहीं, दिनेश कार्तिक ने 14 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली। इस तरह चेन्नई ने 23 रन से जीत हासिल की।यह इस सीजन पांच मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स की पहली जीत रही। टीम इससे पहले चार मैच हार चुकी है। इस जीत के साथ चेन्नई की टीम प्वाइंट्स टेबल में दो अंकों के साथ नौवें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की यह पांच मैचों में दूसरी हार रही। टीम इससे पहले पंजाब के खिलाफ सीजन का पहला मैच हार चुकी है। आरसीबी की टीम पांच मैचों में तीन जीत और दो हार और छह अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है।
11:17 PM, 12-Apr-2022
CSK vs RCB Live: कार्तिक पवेलियन लौटे
18वें ओवर में 171 के स्कोर पर बैंगलोर को नौवां झटका लगा। ड्वेन ब्रावो ने दिनेश कार्तिक को पवेलियन भेजा। कार्तिक ने तूफानी पारी खेली। वे 14 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
10:57 PM, 12-Apr-2022
CSK vs RCB Live: बैंगलोर को सातवां झटका
16वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने दो विकेट झटके। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर वनिंदु हसरंगा को पवेलियन भेजा। जडेजा ने वनिंदु हसरंगा को क्रिस जॉर्डन के हाथों कैच कराया। हसरंगा तीन गेंदों पर सात रन बना सके। इसके बाद पांचवीं गेंद पर आकाश दीप को अंबाती रायुडू के हाथों कैच कराया। रायुडू ने डाइव लगाकर एक हाथ से एक बेहतरीन कैच लपका। महेश तीक्षणा ने चार विकेट झटके। फिलहाल दिनेश कार्तिक और मोहम्मद सिराज क्रीज पर हैं। महेश तीक्षणा ने चार विकेट झटके।10:50 PM, 12-Apr-2022
CSK vs RCB Live: तीक्षणा ने चौथा विकेट झटका
15वें ओवर में 133 के स्कोर पर बैंगलोर को छठा झटका लगा। महेश तीक्षणा ने शाहबाज अहमद को क्लीन बोल्ड किया। वे 27 गेंदों पर 41 रन बनाकर आउट हुए। इसमें चार चौके शामिल हैं। 15 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 140 रन है। टीम को अब 30 गेंदों पर 77 रन की जरूरत है। फिलहाल दिनेश कार्तिक 13 रन और वनिंदु हसरंगा एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।10:38 PM, 12-Apr-2022
CSK vs RCB Live: बैंगलोर को पांचवां झटका
13वें ओवर में महेश तीक्षणा ने सुयश प्रभुदेसाई को क्लीन बोल्ड किया। सुयश 18 गेंदों पर 34 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल आउट हुए। इसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल है। सुयश और शाहबाज के बीच पांचवें विकेट के लिए 33 गेंदों पर 60 रन की साझेदारी हुई। फिलहाल दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद बैंगलोर ने पांच विकेट गंवाकर 116 रन बना लिए हैं। तीक्षणा को मिली ये तीसरी सफलता रही। उन्होंने फाफ डुप्लेसिस और अनुज रावत को भी पवेलियन भेजा था।
सुयश प्रभुदेसाई
10:33 PM, 12-Apr-2022
CSK vs RCB Live: मुकेश ने सुयश का कैच छोड़ा
12 ओवर के बाद बैंगलोर ने चार विकेट गंवाकर 110 रन बना लिए हैं। टीम को फिलहाल 48 गेंदों पर 107 रन की जरूरत है। ब्रावो के 12वें ओवर में मुकेश चौधरी ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे सुयश प्रभुदेसाई का आसान कैच छोड़ दिया। ओवर की चौथी गेंद पर सुयश ने डीप मिड ऑन में शॉट खेला और मुकेश ने कैच छोड़ दिया। तब सुयश 32 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। फिलहाल सुयश 16 गेंदों पर 34 रन और शाहबाज अहमद 17 गेंदों पर 27 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:21 PM, 12-Apr-2022
CSK vs RCB Live: बैंगलोर को 60 गेंदों पर 131 रन की जरूरत
10 ओवर के बाद बैंगलोर ने चार विकेट गंवाकर 86 रन बना लिए हैं। फिलहाल सुयश प्रभुदेसाई 10 गेंदों पर 21 रन और शाहबाज अहमद 11 गेंदों पर 18 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 30 प्लस रन की साझेदारी हो चुकी है। बैंगलोर को अब 60 गेंदों पर 131 रन की जरूरत है।10:08 PM, 12-Apr-2022
CSK vs RCB Live: बैंगलोर को लगा चौथा झटका
सातवें ओवर में 50 के स्कोर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को चौथा झटका लगा। कप्तान रवींद्र जडेजा ने ग्लेन मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड किया। मैक्सवेल 11 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। सात ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर चार विकेट पर 50 रन है। फिलहाल सुयश प्रभुदेसाई और शाहबाद अहमद क्रीज पर हैं। विराट कोहली एक रन और फाफ डुप्लेसिस आठ रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं, अनुज रावत 12 रन बना सके। महेश तीक्षणा ने दो विकेट झटके और मुकेश चौधरी-जडेजा को एक-एक विकेट मिला।10:04 PM, 12-Apr-2022
CSK vs RCB Live: बैंगलोर को तीसरा झटका
छह ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने तीन विकेट गंवाकर 42 रन बना लिए हैं। छठे ओवर में अनुज रावत 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें महेश तीक्षणा ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। तीक्षणा को मिली यह दूसरी सफलता है। इससे पहले उन्होंने फाफ डुप्लेसिस को पवेलियन भेजा था। फिलहाल मैक्सवेल और शाहबाज क्रीज पर हैं।09:55 PM, 12-Apr-2022