फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK vs PBKS Match Report and Analysis as Punjab kings beat Chennai Super kings by 4 wickets

CSK vs PBKS: पंजाब चेन्नई के खिलाफ चेपक में 200 रन चेज करने वाली पहली टीम बनी, धोनी की टीम लगातार दो मैच हारी

Sun, 30 Apr 2023 09:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 30 Apr 2023 09:26 PM IST
सार

पंजाब किंग्स ने चेन्नई के खिलाफ 201 रन का लक्ष्य हासिल करने के साथ ही इतिहास रच दिया। पंजाब पहली टीम है, जिसने चेपक के मैदान पर चेन्नई के खिलाफ 200 या उससे ज्यादा रन का लक्ष्य हासिल किया है।
 

विज्ञापन
CSK vs PBKS Match Report and Analysis as Punjab kings beat Chennai Super kings by 4 wickets
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई की टीम को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स ने चेन्नई को उसके घर में चार विकेट से हराया। इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 200 रन बनाए थे। इसके जवाब में पंजाब ने छह विकेट खोकर आखिरी गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया और टूर्नामेंट में पांचवीं जीत हासिल की। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की इस टूर्नामेंट में यह चौथी हार है।
विज्ञापन




इस मैच में चेन्नई के लिए डेवोन कॉन्वे ने नाबाद 92 रन बनाए। वहीं, ऋतुराज ने 37 रन की पारी खेली। पंजाब के लिए प्रभसिमरन ने 42 और लिविंगस्टोन ने 40 रन बनाए। चेन्नई के तुषार देशपांडे ने तीन और जडेजा ने दो विकेट लिए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन


चेन्नई की अच्छी शुरुआत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने अच्छी शुरुआत की। ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे ने पावरप्ले में 57 रन जोड़ दिए। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 86 रन जोड़े। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ 31 गेंद में 37 रन बनाकर सिकंदर रजा का शिकार बने। इसके बाद शिवम दुबे ने कॉन्वे के साथ मिलकर टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। इस बीच कॉन्वे ने 30 गेंद में अपना अर्धशतक भी पूरा किया। इसके बाद दुबे भी 17 गेंद में 28 रन बनाकर अर्शदीप का शिकार बने। उनके बाद आए मोईन अली भी 10 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, जडेजा 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि, डेवोन कॉन्वे एक छोर पर जमे रहे। उन्होंने 92 रन की नाबाद पारी खेली। 



आखिरी ओवर में धोनी का कमाल
धोनी पारी के 20वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए। पंजाब के लिए सैम करन आखिरी ओवर कर रहे थे और पहली गेंद पर उन्होंने रवींद्र जडेजा को आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए धोनी पहली गेंद पर कुछ नहीं कर सके। वहीं, दूसरी गेंद पर सिर्फ एक रन ले पाए। कॉन्वे भी अगली गेंद पर आउट होने से बचे और सिर्फ एक रन ही ले सके। इसके बाद धोनी ने ओवर की पांचवीं गेंद पर प्वाइंट के ऊपर छक्का लगा दिया। वहीं, आखिरी गेंद पर उन्होंने मिडविकेट पर छक्का लगाया। 

धोनी के दो छक्कों के चलते चेन्नई की टीम आईपीएल में 27वीं बार 200 रन का आंकड़ा छूने में सफल रही। चेन्नई ने चार विकेट पर 200 रन बनाए। चेन्नई आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 200 रन बनाने वाली टीम है। इस मामले में चेन्नई के बार आरसीबी का नाम है। आरसीबी ने 24 बार आईपीएल में 200 रन बनाए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स 19 बार ऐसा कर चुके हैं।

विज्ञापन

पंजाब की अच्छी शुरुआत
201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने अच्छी शुरुआत की। शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह की आक्रामक बल्लेबाजी के चलते इस टीम ने 26 गेंद में बिना कोई विकेट खोए 50 रन बना लिए। हालांकि, अगली ही गेंद पर शिखर धवन तुषार देशपांडे का शिकार बने। धवन ने 15 गेंद में 28 रन बनाए। पावरप्ले के बाद पंजाब का स्कोर 62/1 था। इस सीजन यह पंजाब का पावरप्ले में दूसरा बड़ा स्कोर था। इससे पहले इस टीम ने गुवाहाटी में राजस्थान के खिलाफ बिना विकेट खोए पावरप्ले में 63 रन बनाए थे। 



धवन के आउट होने के बाद प्रभसिमरन ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन वह भी 24 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय टीम का स्कोर 80 रन था। जडेजा ने उन्हें धोनी के हाथों स्टंप आउट कराया। कुछ समय बाद उन्होंने अथर्व ताइदे को भी आउट कर दिया और चेन्नई की टीम मैच में वापस आ गई। लिविंगस्टोन और सैम करन ने अर्धशतकीय साझेदारी की और टीम का स्कोर 150 रन के पार ले गए। हालांकि, इसके बाद ही लिविंगस्टोन 24 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सैम करन 29 रन और जितेश शर्मा 21 रन बनाकर आउट हो गए। 



आखिरी गेंद पर जीता पंजाब
पंजाब को आखिरी ओवर में जीत के लिए नौ रन की जरूरत थी। सिकंदर रजा और शाहरुख खान क्रीज पर थे। वहीं, जूनियर मलिंगा के नाम से मशहूर मथिशा पथिराना गेंदबाजी कर रहे थे। पहली गेंद पर रजा ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर शाहरुख भी एक रन ले पाए। तीसरी गेंद डॉट बॉल रही। चौथी और पांचवीं गेंद पर रजा ने दो-दो रन लिए। आखिरी गेंद पर पंजाब को तीन रन की जरूरत थी। पथिराना ने ऑन द स्टंप्स स्लोअर बॉल फेंकी। रजा ने इसे स्क्वायर लेग में खेला और भागकर तीन रन ले लिया। इस तरह आखिरी गेंद पर चेन्नई की हार हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed