{"_id":"6455f735bbc2e7d8f3029c4e","slug":"csk-vs-mi-ipl-2023-49th-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2023-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSK vs MI Playing-11: आज IPL का एल-क्लासिको, चेन्नई से वानखेड़े में मिली हार का बदला लेने उतरेगी रोहित की पलटन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK vs MI Playing-11: आज IPL का एल-क्लासिको, चेन्नई से वानखेड़े में मिली हार का बदला लेने उतरेगी रोहित की पलटन
Sat, 06 May 2023 01:25 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 06 May 2023 01:25 PM IST
सार
CSK vs MI Playing 11 Prediction Today Match : दोनों टीमें अब तक आईपीएल में 35 बार आमने-सामने आ चुकी है। मुंबई ने 20 और चेन्नई ने 15 मैच जीते हैं। वहीं, चेपक में दोनों टीमें सात बार भिड़ चुकी हैं। इसमें से चेन्नई ने पांच और मुंबई ने दो मुकाबले जीते हैं।
विज्ञापन
चेन्नई बनाम मुंबई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईपीएल 2023 के 49वें मुकाबले में आज पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। इस मैच को आईपीएल का 'एल क्लासिको' भी कहा जाता है, क्योंकि दोनों लीग की सबसे सफल टीमें हैं। एल क्लासिको स्पेनिश शब्द है, जिसका मतलब होता है उत्कृष्ट। स्पेनिश फुटबॉल में बार्सिलोना-रियल मैड्रिड के मैच को एल क्लासिको कहा जाता है, क्योंकि दोनों ला लीगा की सबसे सफल क्लब हैं।
विज्ञापन
दोनों टीमें इस सीजन में पहले भी भिड़ चुकी हैं। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई को सात विकेट से हराया था। रोहित की पलटन धोनी की सुपर किंग्स से बदला लेने उतरेगी। चेन्नई की टीम अब तक 10 मैच खेल चुकी है, इसमें से पांच में उसे जीत मिली, जबकि चार में हार का सामना करना पड़ा है। एक मुकाबला बारिश के कारण धुल गया। चेन्नई फिलहाल 11 अंकों के साथ अकं तालिका में तीसरे स्थान पर है। वहीं, मुंबई के नौ मैचों में पांच जीत और चार हार के साथ 10 अंक हैं। टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर है।
दोनों टीमें अब तक आईपीएल में 35 बार आमने-सामने आ चुकी है। मुंबई ने 20 और चेन्नई ने 15 मैच जीते हैं। वहीं, चेपक में दोनों टीमें सात बार भिड़ चुकी हैं। इसमें से चेन्नई ने पांच और मुंबई ने दो मुकाबले जीते हैं।
दोनों टीमें अब तक आईपीएल में 35 बार आमने-सामने आ चुकी है। मुंबई ने 20 और चेन्नई ने 15 मैच जीते हैं। वहीं, चेपक में दोनों टीमें सात बार भिड़ चुकी हैं। इसमें से चेन्नई ने पांच और मुंबई ने दो मुकाबले जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चेन्नई बनाम मुंबई
- फोटो : अमर उजाला
पिछले तीन मैचों में महज एक अंक बना सकी चेन्नई सुपर किंग्स शनिवार को मुंबई इंडियंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी। हालांकि, मुंबई के हौसले बुलंद हैं और यह उसका पसंदीदा मैदान भी है। पांच बार की चैंपियन मुंबई ने चेपक स्टेडियम पर पिछले दो मुकाबले जीते हैं। उसने 2019 में यहां चेन्नई को हराया और करीब चार साल बाद यहां चिर प्रतिद्वंद्वी चार बार की चैंपियन टीम से खेलेंगे। मुंबई की टीम पिछले लगातार दो मुकाबले जीत चुकी है। टीम के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। राजस्थान के खिलाफ मुंबई ने 213 रन और पंजाब के खिलाफ 215 रन का लक्ष्य हासिल किया था।
महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई टीम का लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ पिछला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, जबकि उससे पहले दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब किंग्स के खिलाफ 30 अप्रैल को आखिरी गेंद पर हार का सामना करने वाली चेन्नई को उम्मीद है कि इस बार वह अपने दर्शकों को निराश नहीं करेगी। डेवोन कॉनवे (414 रन) और ऋतुराज गायकवाड़ (354 रन) ने टीम को अच्छी शुरुआत दी है, लेकिन मध्यक्रम उसका फायदा नहीं उठा सका। अनुभवी अजिंक्य रहाणे और युवा शिवम दुबे ने रन बनाए हैं, लेकिन अंबाती रायुडू और मोईन अली का बल्ला कमोबेश खामोश ही रहा है।
बल्लेबाजी क्रम में काफी नीचे उतर रहे धोनी ने कुछ अच्छे शॉट खेले हैं, लेकिन उनके प्रशंसक इस बात पर हैरान हैं कि वह खराब फॉर्म से जूझ रहे रायुडू और रवींद्र जडेजा को अपने से पहले बल्लेबाजी के लिए क्यों भेज रहे हैं। चेन्नई ने रहाणे की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पहले मैच में मुंबई को हराया था और रहाणे एक बार फिर उस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे।
दीपक चाहर की वापसी से गेंदबाजी मजबूत हुई है लेकिन तुषार देशपांडे (17 विकेट, इकॉनामी रेट 12.11) ने काफी रन दिए हैं। जडेजा ने गेंदबाजी अच्छी की है लेकिन बल्ले से कोई कमाल नहीं कर सके। ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर को उतारने की बात हो रही है, लेकिन देखना यह होगा कि वह मोईन या महेश तीक्षणा, किसकी जगह लेते हैं।

उधर धीमी शुरुआत के बाद मुंबई इंडियंस ने लय हासिल कर ली है और बड़े लक्ष्य का पीछा करने में कामयाब हो रही है। हालांकि, विरोधी बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में गेंदबाजों के नाकाम रहने से कप्तान रोहित शर्मा की परेशानी बढी़ है। अनुभवी जोफरा आर्चर विकेट लेने में नाकाम रहे हैं। मुंबई टीम मैनेजमेंट सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन के फॉर्म में लौटने से खुश होगा। टिम डेविड और तिलक वर्मा ने फिनिशर की भूमिका बखूबी निभाई है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स: डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोईन अली, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मिचेल सेंटनर/महेश तीक्षणा, दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, आकाश मधवाल।