फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK vs LSG: Ruturaj Gaikwad records by scoring century, leaves Dhoni behind; Shivam Dube records IPL 2024

CSK vs LSG: ऋतुराज ने शतक लगाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई, धोनी को भी पीछे छोड़ा; शिवम दुबे ने भी रचा कीर्तिमान

Wed, 24 Apr 2024 09:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 24 Apr 2024 09:10 AM IST
सार

ऋतुराज गायकवाड़ ने क्रुणाल की गेंद पर एक रन लेकर 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह आईपीएल में बतौर ओपनर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऋतुराज का 17वां 50+ का स्कोर रहा। वह इस टीम के लिए सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक का स्कोर बनाने के मामले में शीर्ष पर आ गए हैं।

विज्ञापन
CSK vs LSG: Ruturaj Gaikwad records by scoring century, leaves Dhoni behind; Shivam Dube records IPL 2024
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपरजाएंट्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2024 के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से हुआ। इस मैच में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल के इस सीजन में अपना पहला शतक जड़ा और उनकी पारी की बदौलत चेन्नई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 210 रन बना दिए। ऋतुराज ने 108 रन की नाबाद पारी में 60 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और तीन छक्के लगाए। उनका अच्छा साथ शिवम दुबे ने दिया जिन्होंने अपनी तेजतर्रार 66 रन की पारी में 27 गेंदों में तीन चौके और सात छक्के जड़े। ऋतुराज और दुबे ने चौथे विकेट के लिए 46 गेंदों में 104 रन की साझेदारी की। टीम के दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी एक गेंद खेलकर चार रन पर नाबाद रहे। लखनऊ के लिए मैट हेनरी, मोहसिन खान और यश ठाकुर को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

CSK vs LSG: Ruturaj Gaikwad records by scoring century, leaves Dhoni behind; Shivam Dube records IPL 2024
ऋतुराज और दुबे - फोटो : IPL/BCCI
28 गेंदों में गायकवाड़ का अर्धशतक
गायकवाड़ ने क्रुणाल की गेंद पर एक रन लेकर 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह आईपीएल में बतौर ओपनर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऋतुराज का 17वां 50+ का स्कोर रहा। वह इस टीम के लिए सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक का स्कोर बनाने के मामले में शीर्ष पर आ गए हैं। उन्होंने फाफ डुप्लेसिस को पीछे छोड़ दिया। डुप्लेसिस ने 16 बार ऐसा किया था। यह आईपीएल में बतौर ओपनर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऋतुराज का 17वां 50+ का स्कोर रहा। वह इस टीम के लिए सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक का स्कोर बनाने के मामले में शीर्ष पर आ गए हैं। उन्होंने फाफ डुप्लेसिस को पीछे छोड़ दिया। डुप्लेसिस ने 16 बार ऐसा किया था। ऋतुराज चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बतौर ओपनर 2000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बने। वहीं, आईपीएल में बतौर ओपनर 2000 रन पूरे करने वाले 21वें खिलाड़ी बने।

जडेजा और गायकवाड़ ने संभलकर खेलते हुए टीम के 10 ओवर में दो विकेट पर 85 रन पूरे कर दिए। टीम के 100 रन भी 12वें ओवर में पूरे हुए। इस बीच, जडेजा रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे और इसका फायदा उठाते हुए जडेजा लंबे शॉट के प्रयास में मोहसिन की गेंद पर विकेटकीपर राहुल को कैच दे बैठे। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 52 रन की साझेदारी निभाई। 15 ओवर तक चेन्नई ने तीन विकेट खोकर 135 रन बनाए थे।

आईपीएल में CSK के लिए बतौर ओपन सर्वाधिक 50+ का स्कोर
खिलाड़ी स्कोर
ऋतुराज गायकवाड़ 17
फाफ डु प्लेसिस 16
माइकल हसी 13
डेवोन कॉनवे 9
शेन वॉटसन 9
मुरली विजय 9
विज्ञापन
विज्ञापन

CSK vs LSG: Ruturaj Gaikwad records by scoring century, leaves Dhoni behind; Shivam Dube records IPL 2024
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
56 गेंदों में ऋतुराज ने पूरे किए 100 रन
ऋतुराज ने 18वें ओवर में यश की गेंद पर चौके के साथ 56 गेंदों में शतक जड़ा। उन्होंने इस ओवर में एक छक्का, दो चौके लगाए। इस ओवर में चेन्नई 18 रन बटोरने में सफल रहा। आईपीएल में उनका दूसरा शतक रहा। ऋतुराज ने दोनों शतक चेन्नई के लिए ही लगाई हैं। वह इस टीम के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में मुरली विजय और शेन वॉटसन के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए। विजय और वॉटसन ने भी चेन्नई के लिए दो-दो शतक लगाए थे।
विज्ञापन

CSK vs LSG: Ruturaj Gaikwad records by scoring century, leaves Dhoni behind; Shivam Dube records IPL 2024
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
ऋतुराज ने 108 रन बनाए
ऋतुराज ने 60 गेंद में 12 चौके और तीन छक्के की मदद से 108 रन की नाबाद पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 180 का रहा। यह सीएसके की ओर से पांचवां सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर रहा। इस मामले में शीर्ष पर मुरली विजय हैं। उन्होंने 2010 में राजस्थान के खिलाफ 127 रन की पारी खेली थी। दूसरे नंबर पर 117 रन के साथ वॉटसन और तीसरे स्थान पर 116 रन के साथ माइकल हसी हैं। चौथी स्थान पर 113 रन के साथ फिर से विजय हैं।

CSK vs LSG: Ruturaj Gaikwad records by scoring century, leaves Dhoni behind; Shivam Dube records IPL 2024
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : IPL/BCCI
धोनी से आगे निकले ऋतुराज
ऋतुराज ने अब तक सिर्फ आठ मैचों में चेन्नई की कमान संभाली है, लेकिन कम समय में ही उन्होंने लंबे समय तक सीएसके की कप्तानी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। ऋतुराज आईपीएल में किसी सीएसके कप्तान द्वारा सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड टीम को पांच बार आईपीएल दिलाने वाले धोनी के नाम था। 

सीएसके के कप्तान का सर्वाधिक निजी स्कोर
खिलाड़ी रन बनाम वर्ष
ऋतुराज गायकवाड़ 108 लखनऊ 2024
महेंद्र सिंह धोनी 84 आरसीबी 2019
महेंद्र सिंह धोनी 79 पंजाब 2018
महेंद्र सिंह धोनी 75 राजस्थान 2019
महेंद्र सिंह धोनी 70 आरसीबी 2011

CSK vs LSG: Ruturaj Gaikwad records by scoring century, leaves Dhoni behind; Shivam Dube records IPL 2024
शिवम दुबे - फोटो : IPL/BCCI
दुबे ने लगाई छक्कों की हैट्रिक, 22 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया
दूसरी तरफ शिवम ने भी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 16वां ओवर करने आए यश को निशाना बनाते हुए छक्कों की हैट्रिक लगा दी। उन्होंने रन गति को तेज किया और चेन्नई ने इस ओवर में 19 रन बटोरे। शिवम ने कप्तान ऋतुराज का अच्छा साथ निभाया और शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में खेले। उन्होंने 19वें ओवर की मोहसिन की चौथी गेंद पर छक्का लगाकर 22 गेंदों में अपने पचास रन पूरे किए। यह आईपीएल में उनका नौवां अर्धशतक रहा। पारी का अंतिम ओवर करने आए स्टोइनिस की पहली गेंद पर ही शिवम ने लेग साइड पर लंबा छक्का लगा दिया। फिर वह चौथी गेंद पर रन आउट हो गए।

इसके बाद धोनी बल्लेबाजी करने आए और उन्हें एक ही गेंद खेलने को मिली जिस पर उन्होंने चौका लगा दिया। टीम ने आखिरी 18 गेंदाें पर 48 रन बनाए और एक विकेट गंवाया। इस तरह चेन्नई ने 210 रन बनाए। सीएसके ने टी20 क्रिकेट में 34वीं बार 200+ का स्कोर बनाया। वह पुरुषों के टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 200+ का स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। चेन्नई ने इस मामले में काउंटी टीम सोमरसेट की बराबरी की। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 31 बार 200+ का स्कोर बना चुकी है। उन्होंने दूसरे नंबर पर मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से पांच बार ज्यादा ऐसा किया है। बेंगलुरु ने 26 बार ऐसा किया है।

CSK vs LSG: Ruturaj Gaikwad records by scoring century, leaves Dhoni behind; Shivam Dube records IPL 2024
महेंद्र सिंह धोनी और शिवम दुबे - फोटो : IPL/BCCI
शिवम-ऋतुराज के बीच रिकॉर्ड साझेदारी
शिवम और ऋतुराज के बीच चौथे विकेट के लिए 46 गेंद में 104 रन की साझेदारी की। यह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चौथे या इससे नीचे के विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इस लिस्ट में शीर्ष पर धोनी और बद्रीनाथ हैं। इन दोनों ने 2010 में कोलकाता के खिलाफ 109 रन की साझेदारी की थी। वहीं, दूसरे नंबर पर धोनी और डेविड हसी की जोड़ी है। इन दोनों ने 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 108 रन की साझेदारी की थी।

CSK के लिए चौथे या उससे नीचे के विकेट के लिए शतकीय साझेदारी
खिलाड़ी साझेदारी (रन) खिलाफ जगह साल
एमएस धोनी और एस बद्रीनाथ 109* KKR कोलकाता 2010
एमएस धोनी और डेविड हसी 108* SRH रांची 2014
रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे 104 LSG चेन्नई 2024
अंबाती रायडू और रवींद्र जडेजा 102* MI दिल्ली 2021
एमएस धोनी और अंबाती रायुडू 101 RCB बेंगलुरु 2018

CSK vs LSG: Ruturaj Gaikwad records by scoring century, leaves Dhoni behind; Shivam Dube records IPL 2024
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
CSK के लिए दुबे का स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर
शिवम दुबे ने 27 गेंद में तीन चौके और सात छक्के की मदद से 66 रन की तूफानी पारी खेली। वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब तक 33 पारियों में 37.7 की औसत और 161.07 के स्ट्राइक रेट से 1018 रन बना चुके हैं। इसमें आठ अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 95 रन का है। चेन्नई के लिए अब तक 13 बल्लेबाजों हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। इनमें शिवम का स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर है। चेन्नई के लिए सिर्फ दुबे का स्ट्राइक रेट 140 से ज्यादा है। वहीं उनका औसत चौथा सबसे बेहतरीन है। उनसे आगे माइकल हसी (42.09), ऋतुराज गायकवाड़ (41.26) और महेंद्र सिंह धोनी (40.69) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed