{"_id":"62777e89173e3859321df305","slug":"csk-vs-dc-ipl-2022-dream-11-playing-prediction-captain-vice-captain-player-list-today-match-55-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DC vs CSK: दिल्ली को वॉर्नर के सही जोड़ीदार की तलाश, चेन्नई सुपरकिंग्स से मुकाबला आज, जीत की लय कायम रखनी जरूरी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
DC vs CSK: दिल्ली को वॉर्नर के सही जोड़ीदार की तलाश, चेन्नई सुपरकिंग्स से मुकाबला आज, जीत की लय कायम रखनी जरूरी
Sun, 08 May 2022 01:56 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 08 May 2022 01:56 PM IST
सार
दिल्ली के सामने समस्या वॉर्नर का सही जोड़ीदार नहीं मिल पाने की है। पृथ्वी शॉ नौ मैचों में 28.77 की औसत से 259 रन ही बना सके। पिछले मैच में उनकी जगह मनदीप सिंह को मौका दिया गया जो तीन मैचों में 18 रन ही बना पाए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : twitter@IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने की कगार पर खड़ी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रविवार को होने वाले आईपीएल के मैच में दिल्ली कैपिटल्स को डेविड वॉर्नर के साथ पारी की शुरुआत के लिए सही बल्लेबाज को तलाशना होगा ताकि टीम शीर्ष चार में वापसी कर सके। पिछले मैच में टीम ने हैदराबाद को 21 रन से हराया था। ग्रुप के शेष चार मैचों में जीत की लय बनाए रखने की जरूरत है।
दिल्ली इस समय दस टीमों में पांचवें स्थान पर है और उसके दस मैचों में दस अंक हैं। पिछले मैच में उसने सनराइजर्स हैदराबाद को 21 रन से हराया। दूसरी ओर गत चैंपियन चेन्नई टूर्नामेंट से लगभग बाहर है और प्लेआफ में प्रवेश की उसके लिए कोई उम्मीद नहीं है। महेंद्र सिंह धोनी की टीम दस मैचों में छह अंक लेकर नौवें स्थान पर है और उसे न सिर्फ अपने बाकी मैच जीतने होंगे बल्कि दूसरे मैचों के नतीजे अनुकूल आने की भी दुआ करनी होगी।
विज्ञापन
दिल्ली इस समय दस टीमों में पांचवें स्थान पर है और उसके दस मैचों में दस अंक हैं। पिछले मैच में उसने सनराइजर्स हैदराबाद को 21 रन से हराया। दूसरी ओर गत चैंपियन चेन्नई टूर्नामेंट से लगभग बाहर है और प्लेआफ में प्रवेश की उसके लिए कोई उम्मीद नहीं है। महेंद्र सिंह धोनी की टीम दस मैचों में छह अंक लेकर नौवें स्थान पर है और उसे न सिर्फ अपने बाकी मैच जीतने होंगे बल्कि दूसरे मैचों के नतीजे अनुकूल आने की भी दुआ करनी होगी।
विज्ञापन
दिल्ली के सामने समस्या वॉर्नर का सही जोड़ीदार नहीं मिल पाने की है। पृथ्वी शॉ नौ मैचों में 28.77 की औसत से 259 रन ही बना सके। पिछले मैच में उनकी जगह मनदीप सिंह को मौका दिया गया जो तीन मैचों में 18 रन ही बना पाए हैं। वॉर्नर अभी तक आठ मैचों में 356 रन बना चुके हैं और सनराइजर्स के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने नाबाद 92 रन बनाये थे।
कप्तान ऋ षभ पंत और मिशेल मार्श अच्छी शुरुआत को बड़ी पारियों में नहीं बदल सके हैं। वेस्टइंडीज के रोवमैन पावेल ने शुरुआती कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद लय हासिल कर ली है । गेंदबाजी में स्पिनर कुलदीप यादव ने 18, तेज गेंदबाज खलील अहमद ने 14 और शार्दुल ठाकुर ने दस विकेट लिए हैं लेकिन सभी महंगे साबित हुए हैं। कुलदीप हालांकि इस सत्र में बेहद कामयाब रहे और उनका खोया आत्मविश्वास भी लौट आया है। एनरिच नोर्त्जे की वापसी से दिल्ली की गेंदबाजी और मजबूत हुई है ।
दूसरी ओर चेन्नई को खिलाड़ियों की चोटों और खराब फॉर्म ने परेशान किया है। दीपक चाहर और एडम मिल्ने चोट के कारण पूरे सत्र से बाहर हैं जबकि ऋतुराज गायकवाड़ और रविंद्र जडेजा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। अंबाती रायडू, धोनी, शिवम दुबे और मोइन अली ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है। डेवोन कोंवे ने तीन मैचों में 144 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में महीष तीक्ष्णा, मुकेश चौधरी और ड्वेन ब्रावो को विकेट मिले हैं लेकिन वे महंगे रहे हैं।