फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   csk all rounder shane watson announces retirement from all forms of cricket

चेन्नई सुपरकिंग्स के खराब प्रदर्शन के बाद टीम के इस दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास

Tue, 03 Nov 2020 01:13 PM IST
Tanuja Yadav स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 03 Nov 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
csk all rounder shane watson announces retirement from all forms of cricket
शेन वॉटसन - फोटो : पीटीआई

चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑल-राउंडर शेन वॉटसन ने आईपीएल से भी संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। शेन वॉटसन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से रिटायरमेंट लेने का फैसला कर लिया है। शेन वॉटसन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। वॉटसन ने लिखा कि संन्यास लेने का यह फैसला काफी कठिन होने वाला है लेकिन मैं पूरी कोशिश करूंगा।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि मैं वास्तव में इस अद्भूत सपने को जीने के लिए हमेशा आभारी हूं। शेन वॉटसन ने सभी का धन्यवाद किया है। 2018 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने अब फ्रैंचाइजी क्रिकेट से भी दूरी का मन बना लिया है। 


2018 की नीलामी में चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ जुड़ने से पहले शेन वॉटसन राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम से भी खेल चुके हैं। 2018 के फाइनल में शेन के शतक से ही चेन्नई ने खिताब जीतकर दो साल के बैन के बाद धमाकेदार वापसी की थी। 2019 के फाइनल में भी उन्होंने चोटिल होने के बावजूद दमदार खेल दिखाया, लेकिन मुंबई इंडियंस ने एक विकेट से हराते हुए अपना चौथा खिताब जीता था।

फ्रैंचाइजी क्रिकेट और चेन्नई सुपरकिंग्स को अलविदा कहते वक्त वॉटसन बेहद भावुक थे। 39 वर्षीय वॉटसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 58 टेस्ट, 190 वन-डे और 58 टी-20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। 145 आईपीएल मुकाबलों में चेन्नई के लिए 43 मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी का मौजूदा सीजन निराशाजनक रहा। 

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 83 रन की नाबाद पारी खेलने के अलावा वॉटसन सीएसके को अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ दोस्ताना संबंध और खेल की गहरी समझ को देखते हुए बहुत संभव है कि वॉटसन 2021 में स्टाफ का हिस्सा होंगे और चेन्नई सुपरकिंग्स को नए सिरे से खड़ा करने में माही का साथ निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed