फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cross batted shots in the air not the way to go says David Warner after defeat against RCB

सदमे में डेविड वार्नर: अब तक नहीं पचा पा रहे हार, बल्लेबाजों को बताया कसूरवार

Thu, 15 Apr 2021 10:09 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 15 Apr 2021 10:09 AM IST
विज्ञापन
Cross batted shots in the air not the way to go says David Warner after defeat against RCB
डेविड वार्नर - फोटो : ट्विटर @BCCI

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आसान जीत की ओर बढ़ने के बाद छह रन से पराजय का सामना करने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा कि इस हार को पचाना मुश्किल है। वार्नर ने मैच के बाद कहा, 'हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया हालांकि आरसीबी के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने उम्दा बल्लेबाजी की। हम कोई साझेदारी नहीं बना सके।'

विज्ञापन


वार्नर ने अपने बल्लेबाजों पर नाराजगी जताते हुए कहा, 'मैं बहुत निराश हूं कि बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ बल्ला सीधा रखकर शॉट नहीं खेले। उन्होंने कहा, 'हमें यहां तीन मैच और खेलने हैं और विकेट आगे अच्छी होने की उम्मीद है। हम पावरप्ले में विकेट लेने और बड़ी साझेदारी बनाने की कोशिश करेंगे।'
विज्ञापन


एक ओवर में पलटा मैच
शाहबाज अहमद ने एक ओवर में तीन विकेट लेकर मैच की तस्वीर बदल दी। यही ओवर था जिसने आरसीबी के लिए मैच बनाया और हैदराबाद को मुकाबले से बाहर कर दिया। सनराइजर्स एक वक्त 14वें ओवर में एक विकेट पर 96 रन बना चुके थे। यहां से 24 गेंद में 35 रन की जरूरत थी और खतरनाक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर थे। इसके बाद स्पिनर अहमद ने 17वें ओवर में पहली गेंद पर बेयरस्टो (12), दूसरी पर मनीष पांडे (39 गेंद में 38 रन) और आखिरी गेंद पर अब्दुल समाद (0) आउट हो गए। इसके बाद सनराइजर्स के मैच में वापसी के रास्ते भी बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेविड वार्नर का अर्धशतक बेकार
सनराइजर्स के लिए कप्तान डेविड वार्नर और मनीष पांडे ने दूसरे विकेट के लिए 83 रन जोड़े। वार्नर ने 37 गेंद में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाए। बाकी बल्लेबाजों ने हालांकि निराश किया। सनराइजर्स की यह दूसरी हार और आरसीबी की दूसरी जीत रही। इससे पहले वेस्टइंडीज के हरफनमौला जेसन होल्डर की अगुवाई में सनराइजर्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। होल्डर ने 30 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि स्टार स्पिनर राशिद खान ने 18 रन देकर दो विकेट चटकाए। इस तरह हैदराबाद ने आरसीबी को 8/149 रन पर रोक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed