फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   cristian banned for one match

क्रिस्टियन पर एक मैच का प्रतिबंध

Tue, 20 Nov 2012 10:34 PM IST
एडिलेड/एजेंसी
एडिलेड/एजेंसी Updated Tue, 20 Nov 2012 10:34 PM IST
विज्ञापन
cristian banned for one match

आस्ट्रेलियाई आलराउंडर डेन क्रिस्टियन पर लगातार तीन बार ड्रेसिंग रूम में तोड़फोड़ मचाने के आरोप में एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया है। साउथ आस्ट्रेलियन क्रिकेट संघ (एसएसीए) ने बताया कि क्रिस्टियन को इस सीजन लगातार तीन बार ड्रेसिंग रूम में तोड़फोड़ करने के आरोप में इस हफ्ते विक्टोरिया के खिलाफ होने वाले शैफिल्ड शील्ड मैच के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

विज्ञापन


गत सीजन टेस्ट टीम में 12वें खिलाड़ी के रूप में चुने गए क्रिस्टियन का हालांकि इस प्रतिबंध का भविष्य में टेस्ट टीम में चयन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। टीम निदेशक जैमी काक्स ने बताया कि उन्होंने आस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं से इस बारे में बात की है और उन्होंने भरोसा दिलाया है कि भविष्य में उनके चयन पर इस प्रतिबंध का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। क्रिस्टियन बड़े ही भावुक इंसान हैं और मैच के दौरान आउट होने के बाद उन्होंने कई बार ड्रेंसिंग रूम में इसका गुस्सा निकाला है। हालांकि उनकी इस गलती को माफ नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed