फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहन को लेकर भावुक हुए जसप्रीत बुमराह, इस वजह से दो दिन पहले ही मनाया रक्षाबंधन

Tue, 13 Aug 2019 06:53 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 13 Aug 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
Cricketer Jasprit Bumrah Celebrates Raksha Bandhan Early Due To odi series
रक्षाबंधन मनाते जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दो दिन पहले ही रक्षाबंधन मना रहे हैं। विश्व कप के बाद आराम कर रहे दुनिया के यह नंबर एक गेंदबाज अब वेस्टइंडीज दौरे पर जाने को तैयार हैं। बुमराह विंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेंगे। यही वजह है कि उन्होंने रक्षाबंधन से पहले ही अपनी बहन से राखी बंधवा ली। इस दौरान वे बेहद भावुक भी नजर आए।

Cricketer Jasprit Bumrah Celebrates Raksha Bandhan Early Due To odi series
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के इस तेज गेंदबाज ने वेस्टइंडीज रवाना होने से पहले एक भावुक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने एडवांस में रक्षाबंधन मनाने की बात कही है। खिलाड़ियों के बीच 'जस्सी' के नाम से मशहूर बुमराह ने मंगलवार (13 अगस्त) को दोपहर में ट्विटर पर दो तस्वीरें पोस्ट की। उन्होंने इस पोस्ट के साथ लिखा, ‘भारतीय टीम के लिए ड्यूटी का मतलब यह है कि मैं रक्षाबंधन में यहां नहीं रहूंगा, लेकिन सिर्फ इस कारण से मैं तुम्हारे साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाने का मौका नहीं गंवाना चाहता।’

Cricketer Jasprit Bumrah Celebrates Raksha Bandhan Early Due To odi series
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज जाने से पहले भारतीय पेसर ने अपनी बहन जूहिका से राखी बंधवाई। राखी का त्योहार 15 अगस्त को है, लेकिन बुमराह इससे पहले ही वेस्टइंडीज रवाना हो रहे हैं इसलिए उन्होंने इस त्योहार को 2 दिन पहले ही मना लिया। बुमराह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cricketer Jasprit Bumrah Celebrates Raksha Bandhan Early Due To odi series
जसप्रीत बुमराह

आपको बता दें वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज 22 अगस्त से हो रहा है। पहला टेस्ट मैच एंटिगा में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच जमैका के सबीना पार्क में होगा।

भारत की टेस्ट टीम- विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed