फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   cricket umpire died after being hit by ball in israel.

गेंद लगने से हुई भारतीय मूल के अंपायर की मौत

Mon, 01 Dec 2014 11:00 AM IST
Updated Mon, 01 Dec 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
cricket umpire died after being hit by ball in israel.

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिल ह्यूज की मौत के दो दिन बाद एक और हादसा हुआ है। खबरें हैं कि इसराइल के शहर एसडोड में एक क्रिकेट मैच के दौरान गेंद लगने से एक भारतीय मूल के अंपायर की मौत हो गई है।

विज्ञापन


चश्मदीदों का कहना है कि एक तेज रफ्तार गेंद पहले विकेट से टकराई और फिर अंपायर को जाकर लगी।

ये घटना ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज की मौत के दो दिन बाद हुई। सिडनी में हुए एक मैच के दौरान ह्यूज के सिर में गेंद लगी थी।

क्रिकेट मैच में खिलाडियों की तरह अंपायर हेलमेट नहीं पहनते, लेकिन अंपायर को इस तरह कभी कभार ही चोट लगती है। पांच साल पहले वेल्स में फील्डर की फेंकी गेंद लगने से एक अंपायर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएफपी ने इसराइली क्रिकेट संघ के हवाले से बताया है कि 55 वर्षीय अंपायर हिलेल ऑस्कर की मौत शनिवार को एक मैच के दौरान लगी गेंद से हुई।

भारतीय मूल के 55 वर्षीय ऑस्कर तटीय शहर एशदोद में आयोजित एक स्थानीय मैच में अंपायरिंग कर रहे थे। ऑस्कर इससे पहले इसराइल की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। हालांकि उनकी मौत किस तरह हुई, इसे लेकर विरोधाभासी खबरें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसराइली क्रिकेट एसोसिएशन के सीईओ नाओर गुडकर ने कहा, "ऑस्कर की मौत से क्रिकेट परिवार काफी दुखी है। यह उनके परिवार और इस्राइल क्रिकेट के लिए एक बड़ी दुखद घटना है।" कुछ रिपोर्टों के अनुसार गेंद उनकी चेहरे पर लगी जबकि कुछ का कहना है कि गेंद उनकी छाती में लगी जिसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा।

स्थानीय लीग में नाबाद 244 रन का रिकॉर्ड

राष्ट्रीय टीम के पूर्व कप्तान ऑस्कर ने 1982 से पांच आईसीसी प्रतियोगिताओं में इस्राइल का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने इसराइल की ओर से अपना अंतिम मैच 2006 में यूरोपीय चैंपियनशिप के डिवीजन दो में खेला। बाएं हाथ के स्पिनर और शीर्ष क्रम के आक्रामक बल्लेबाज ऑस्कर ने स्थानीय लीग में रिकॉर्ड नाबाद 244 रन का स्कोर बनाया था। ऑस्कर के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं।


cricket

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed