{"_id":"599bec7b4f1c1b60338b4e3c","slug":"cricket-team-india-complained-nike-bad-jersey-to-bcci","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जानिए क्यों टीम इंडिया के खिलाड़ी दुनिया के टॉप ब्रैंड नाइकी से हैं नाराज ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जानिए क्यों टीम इंडिया के खिलाड़ी दुनिया के टॉप ब्रैंड नाइकी से हैं नाराज
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Tue, 22 Aug 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : dd news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के खिलाड़ी दुनिया के टॉप ब्रैंड नाइकी से नाराज बताए जा रहे हैं। मैदान पर उन्हें इस ब्रैंड ने खासा परेशान किया है।
टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अपनी खराब जर्सी को लेकर बीसीसीआई से शिकायत भी की है। दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम खेल में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं पर उसे नाइकी जैस ब्रैंड बेहतर सुविधाएं नहीं दे पा रहा है। टीम इंडिया की किट स्पांसर नाइकी है। खराब जर्सी की शिकायत के साथ आरोप यह भी है कि दुनिया का यह नामी ब्रैंड टीम इंडिया को बेहतर क्वालिटी की किट नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन
टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अपनी खराब जर्सी को लेकर बीसीसीआई से शिकायत भी की है। दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम खेल में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं पर उसे नाइकी जैस ब्रैंड बेहतर सुविधाएं नहीं दे पा रहा है। टीम इंडिया की किट स्पांसर नाइकी है। खराब जर्सी की शिकायत के साथ आरोप यह भी है कि दुनिया का यह नामी ब्रैंड टीम इंडिया को बेहतर क्वालिटी की किट नहीं दे पा रहा है।
बीसीसीआई ने नाइकी से नाराजगी जताई है
टीम इंडिया
क्रिकेट कांउट्री मीडिया के अनुसार टीम इंडिया के खिलाड़ियों की शिकायत के बाद बीसीसीआई ने नाइकी से मसले को लेकर नाराजगी जताई है। दुनिया के सबसे अमीर बोर्ड के दो बड़े अधिकारी राहुल जौहरी और रत्नाकर शेट्टी ने प्रशासकों की समिति के सामने इस मुद्दे को रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
खराब किट पर होगी बैठक
टीम इंडिया
- फोटो : the indian express
समिति के अध्यक्ष विनोद राय ने भी इस पर चिंता जताई है। राहुल जौहरी ने अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि समिति की बैठक में इस मसले को उठाया जाएगा। सीओए ने कहा था कि टीम इंडिया को खराब किट नहीं मिलनी चाहिए। हम जल्द ही इस मसले पर नाइकी के साथ बैठक करेंगे।
नाइकी ने साध रखी है चुप्पी
टीम इंडिया
- फोटो : ndtv sports
मामला इतना गरमा गया है लेकिन नाइकी इंडिया कम्युनिकेशंस के हेड कीर्तना रामाकृष्णन ने अभी भी इस पर चुप्पी साधी हुई है।
नाइकी टीम के साथ साल 2006 से जुड़ी हुई है
टीम इंडिया
- फोटो : hindustan times
नाइकी टीम इंडिया के साथ साल 2006 से जुड़ी हुई है। 2016 में नाइकी ने भारतीय टीम के साथ जुड़े रहने के लिए बीसीसीआई को 370 करोड़ रुपए दिए। हर मैच के लिए नाइकी कंपनी 87 लाख 34 हजार रुपए देती है। इससे पहले नाइकी को लेकर किसी तरह की शिकायत सामने नहीं आई है। खराब जर्सी की शिकायत नाइकी जैसे टॉप ब्रांड के लिए हानिकारक हो सकती है।