{"_id":"595df0ac4f1c1b98388b4a9d","slug":"cricket-pay-dispute-australia-a-s-south-africa-tour-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं सुलझा वेतन विवाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रद्द किया दक्षिण अफ्रीका दौरा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नहीं सुलझा वेतन विवाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रद्द किया दक्षिण अफ्रीका दौरा
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : icc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने पहली बार वेतन विवाद के चलते अपना दौरा रद्द करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया की 'ए' टीम शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाने वाली थी, लेकिन यह दौरा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच असफल बातचीत के बाद रद्द कर दिया गया। वेतन विवाद के चलते 200 से अधिक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स 'बेरोजगार' हो गए हैं।
विज्ञापन
ग़ौरतलब है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों के साथ किए जाने वाले समझौते से एक प्रावधान को ख़त्म करना चाहती थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और खिलाड़ियों के बीच समझौते का एक प्रावधान खिलाड़ियों को उनकी आमदनी की गारंटी प्रदान करता था। खिलाड़ियों का कहना है कि इसे खत्म करना सही नहीं है।
विज्ञापन
खिलाड़ियों और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच वेतन संबंधी इस विवाद से 200 से अधिक क्रिकेटर प्रभावित हुए हैं।अगर यह विवाद खत्म नहीं हुआ तो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच नवंबर में खेली जाने वाली ऐशेज सीरीज भी खतरे में पड़ सकती है।
विज्ञापन