{"_id":"62697c4d24059a7e2414700c","slug":"cricket-former-cricketer-michael-slater-acquitted-of-domestic-violence-charges-will-have-to-undergo-mental-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cricket: पूर्व क्रिकेटर माइकल स्लेटर घरेलू हिंसा के आरोपों से बरी, कराना होगा मानसिक इलाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Cricket: पूर्व क्रिकेटर माइकल स्लेटर घरेलू हिंसा के आरोपों से बरी, कराना होगा मानसिक इलाज
Wed, 27 Apr 2022 10:54 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:54 PM IST
सार
दिसंबर में उन्हें जमानत दी गई, जिसकी एक शर्त मानसिक स्वास्थ्य की जांच कराना था। स्लेटर ने अपने कॅरियर में 74 टेस्ट और 42 वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं।
विज्ञापन
माइकल स्लेटर
- फोटो : social media
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज माइकल स्लेटर को मानसिक स्वास्थ्य कारणों के आधार पर स्थानीय अदालत ने घरेलू हिंसा के आरोपों से बरी कर दिया, लेकिन उन्हें 12 माह तक डॉक्टर की निगरानी में इलाज कराने के निर्देश भी दिए। 52 वर्षीय स्लेटर 1993 से 2001 तक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे। मजिस्ट्रेट रॉस हडसन ने माइकल स्लेटर को मानसिक चिकित्सक की देखरेख में 12 माह तक उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
न्यू साउथ वेल्स राज्य पुलिस ने संन्यास लेने के बाद टेलीविजन कमेंटेटर के रूप में काम करने वाले 52 साल के स्लेटर पर पिछले साल अक्तूबर में अपनी पूर्व साथी का पीछा कर उन्हें डराने-धमकाने का आरोप लगा था। स्लेटर ने बाद में अपनी पूर्व साथी को संदेश भी भेजे थे।
दिसंबर में उन्हें जमानत दी गई, जिसकी एक शर्त मानसिक स्वास्थ्य की जांच कराना था। स्लेटर ने अपने कॅरियर में 74 टेस्ट और 42 वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 14 शतक और 21 अर्धशतक की बदौलत 5,312 रन बनाए हैं।