खत्म हुई कोच की चयन प्रक्रिया, विराट से चर्चा के बाद ही लगेगी नाम पर अंतिम मुहर!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के नए कोच के चयन के लिए बीसीसीआई के मुंबई स्थित मुख्यालय में आयोजित इंटरव्यू की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की सदस्यता वाली क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी ने 10 अावेदकों में से 5 के इंटरव्यू लिए। शाम तकरीबन 5.30 पर इंटरव्यू की प्रक्रिया खत्म हुई।
इंटरव्यू के बाद सीएसए के सदस्य सौरव गांगुली ने मीडिया से बात करते हुए कहा, हमने 6 लोगों के नाम शॉर्ट लिस्ट किए थे। इनमें से फिल सिमंस से बात नहीं हो सकी। हमें कोच पद के नाम पर अंतिम निर्णय लेने के लिए थोड़ा वक्त चाहिए। गांगुली ने आगे कहा, हमें कई इस बारे में अंतिम निर्णय लेने से पहले कई लोगों से चर्चा करनी होगी खासकर कप्तान विराट कोहली से।
We will hold on for a few days on announcement of India's next coach, need to talk to few other people specially the captain: Sourav Ganguly pic.twitter.com/tfBSYa3Gug
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI_news) July 10, 2017
गांगुली ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा, विराट ने अपनी तरफ से किसी भी व्यक्ति का नाम नहीं बढ़ाया। इस प्रक्रिया से वह पूरी तरह दूर रहे।
Have to give credit to Virat Kohli that he totally stayed out of it, didn't give any input on names (for coach): Sourav Ganguly, CAC member
— ANI (@ANI_news) July 10, 2017
गांगुली ने कहा हम नए कोच के चुनाव के लिए बेस्ट वे यानी सर्वश्रेष्ठ तरीका अपना रहे हैं। राईट वे सही तरीका क्या होगा किसी को नहीं मालूम। श्रीलंका दौरा काफी लंबा है इस बीच में भी कोच के नाम का ऐलान हो सकता है।
19 जुलाई को टीम इंडिया को श्रीलंका दौरे पर रवाना होना है। पहले बीसीसीआई के अधिकारियों ने कहा था कि श्रीलंका दौरे से पहले नए कोच का चुनाव कर लिया जाएगा। लेकिन गांगुली ने संवाददाताओं से कहा, कोच का चयन करने की कोई जल्दबाजी नहीं है जो कोई भी इस पद के लिए चुना जाएगा वह 2019 विश्वकप तक पद पर बना रहेगा। गांगुली ने आगे कहा, हम कप्तान को यह बताना चाहते हैं कि किस उम्मीदवार के पास टीम को लेकर क्या योजनाएं हैं वह किस तरह टीम को आगे लेकर जाना चाहते हैं।
गांगुली ने कहा हमारा काम जहां खत्म होता है वहां से टीम का काम शुरू होगा। जो जिन लोगों से इस बारे में अंतिम निर्णय लेने से पहले बात करना जरूरी है उनसे बात की जाएगी।
ॉ़Mumbai: CAC's interviews for post of head coach of Team India end at BCCI HQ
— ANI (@ANI_news) July 10, 2017
कोच के चयन के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया सोमवार दोपहर शुरू हुई। सीएसी के तीनों सदस्यों के पहुंचने के बाद यह प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी और कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधर भी मौजूद रहे। नए कोच के लिए इंटरव्यू के लिए रवि शास्त्री, वीरेंद्र सहवाग, लालचंद राजपूत, रिचर्ड पायबस, टॉम मूडी और फिल सिमंस को बुलाया गया । 6 शॉट लिस्ट उम्मीदवारों में से 5 ने स्काइप के जरिए सीएसी के सामने अपनी दावेदारी पेश की।
सोमवार शाम तक नए कोच का ऐलान हो सकता है। इस रेस में विराट कोहली की पसंद रवि शास्त्री सबसे आगे बताए जा रहे हैं। संभव है कि शास्त्री को कप्तान की पसंद होने की वरीयता दी जाए। वीरेंद्र सहवाग इंटरव्यू के लिए सबसे पहले पहुंचे। सीएसी का एक सदस्य चाहता है कि वीरू को टीम इंडिया के कोच पद की जिम्मेदारी दी जाए। तीन सदस्यों की सहमति के बाद ही किसी एक नाम की आधिकारिक रूप से घोषणा की जाएगी।