फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैच जिताते ही धोनी के कदमों में गिरा फैन, दुनिया देखती रह गई

Wed, 27 Mar 2019 03:15 PM IST
सोनू शर्मा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 27 Mar 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
Crazy fans breached Security in Delhi to Got Blessing From MS Dhoni
महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स - फोटो : Social media

इंडियन टी-20 लीग में मंगलवार को चेन्नई और दिल्ली के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें चेन्नई ने छह विकेट से दिल्ली को हरा दिया। इस दौरान मैच में एक बार फिर कप्तान धोनी फिनिशर की भूमिका में नजर आए और नाबाद 32 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

Crazy fans breached Security in Delhi to Got Blessing From MS Dhoni
महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स - फोटो : Social media

फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में धोनी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखी गई। यहां सुरक्षा घेरा तोड़कर दो प्रशंसक धोनी से मिलने मैदान पर पहुंच गए। 

Crazy fans breached Security in Delhi to Got Blessing From MS Dhoni
महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स - फोटो : Social media

धोनी जब तक कुछ समझ पाते, तब तक उनका एक प्रशंसक आकर उनके पैरों में गिर पड़ा और उनके पैरों को जोर से पकड़ लिया। इस दौरान धोनी ने उसके कंधे पर हाथ रखा और बाद में उसे मैदान से बाहर ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Crazy fans breached Security in Delhi to Got Blessing From MS Dhoni
महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स - फोटो : Social media

इसके अलावा उनका एक और प्रशंसक मैदान में घुसकर उनका पैर छूने की कोशिश करने लगा। खास बात ये है कि फिरोज शाह कोटला दिल्ली का होम ग्राउंड है, लेकिन इसके बावजूद वहां धोनी के प्रशंसकों की संख्या ज्यादा नजर आई। मैच के दौरान भी मैदान में धोनी-धोनी की गूंज सुनाई दे रही थी। 

विज्ञापन
Crazy fans breached Security in Delhi to Got Blessing From MS Dhoni
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

इस मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 147 रन बनाए थे। इसके जवाब में मैदान पर उतरी धोनी की टीम चेन्नई ने चार विकेट गंवाकर 2 गेंद शेष रहते 150 बनाकर जीत हासिल कर ली। इस जीत में ओपनर शेन वॉटसन ने 44, सुरेश रैना ने 30 और धोनी-केदार जाधव ने क्रमश: 32 और 27 रनों का योगदान दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed