{"_id":"5e8c2ce68ebc3e76943d6c4c","slug":"coronavirus-bcci-president-sourav-ganguly-prayed-for-british-pm-boris-johnson","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने की कोरोना संक्रमित ब्रिटिश पीएम के जल्द स्वस्थ होने की कामना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने की कोरोना संक्रमित ब्रिटिश पीएम के जल्द स्वस्थ होने की कामना
Tue, 07 Apr 2020 04:12 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 07 Apr 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
सौरव गांगुली और बोरिस जॉनसन
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समूचा विश्व कोरोना वायरस से हिल चुका है। दुनियाभर में रोजाना सैकड़ों मौत हो रही है। आम जनता से लेकर VIP तक इस बीमारी की जद में आ चुके हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की टेस्ट भी पहले पॉजिटिव पाई गई थी, लेकिन अब 6 अप्रैल को उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
इस खबर ने दुनियाभर में भय का माहौल बना दिया। ब्रिटेनवासी अपने प्रधानमंत्री के बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं तो इधर BCCI के मुखिया और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, 'माननीय प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस सब से जल्दी बाहर आ जाएंगे। वह मेरे पसंदीदा देशों में से एक का फिर से नेतृत्व करेंगे... हम प्रार्थना करते हैं। सौरव गांगुली का लंदन प्रेमी सर्वविदित है।
विज्ञापन
Boris johnson Honourable PM will get thru this .. as he has to lead one of my favourite country again.. will pray .. https://t.co/Tva9Y7Yhad
विज्ञापन विज्ञापन— Sourav Ganguly (@SGanguly99) April 6, 2020
खबर लिखे जाने तक कोरोना वायरस संक्रमण से दुनिया भर में 74 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी थी। जबकि भारत में 4421 मामलों के साथ मरने वालों की संख्या 114 हो चुकी है।