{"_id":"5e5f851d8ebc3eeb33431832","slug":"coronavirus-badminton-asia-championships-moved-to-manila-from-wuhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस का कहर, बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप वुहान से मनीला में हुआ शिफ्ट","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
कोरोना वायरस का कहर, बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप वुहान से मनीला में हुआ शिफ्ट
Wed, 04 Mar 2020 04:09 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 04 Mar 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
कोरोना वायरस के कारण अगले महीने होने वाली बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप को वुहान से हटाकर फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। अब इसका आयोजन मनीला में 21 से 26 अप्रैल तक किया जायेगा। इस जानलेवा वायरस के कारण पूरी दुनिया में हाल के हफ्तों में कई खेल प्रतियोगितायें या तो रद्द कर दी गयी हैं या इन्हें स्थगित कर दिया गया है या फिर कुछ का आयोजन किसी अन्य जगह पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण से अभी तक 2900 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है जिससे यहां किसी खेल प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया जा रहा है।