फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Corona in Cricket Big Bash League match between brisbane heat and sydney sixers called off due to Covid 19 outbreak

Corona In Cricket: ब्रिसबेन हीट की टीम में कोरोना के 12 नए मामले, सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ मैच रद्द

Wed, 05 Jan 2022 01:29 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 05 Jan 2022 01:29 PM IST
सार

ब्रिसबेन हीट की टीम में कोरोना के 12 नए मामले सामने आने के बाद सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ उनका मैच रद्द कर दिया गया है। बिग बैश लीग में इससे पहले भी कोरोना के कई मामले सामने आ चुके हैं। 

विज्ञापन
Corona in Cricket Big Bash League match between brisbane heat and sydney sixers called off due to Covid 19 outbreak
ब्रिसबेन हीट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट सामने आने के बाद दुनिया भर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसका असर खेल जगत में भी पड़ रहा है और लगातार कई मैच स्थगित या रद्द हो रहे हैं। बिग बैश लीग में भी कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ब्रिसबेन हीट की टीम में कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद सिडनी सिक्सर्स और ब्रिसबेन हीट के बीच होने वाला मैच रद्द कर दिया गया है। यह पहले भी स्थगित हुआ था और अब यह पांच जनवरी को खेला जाना था, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया है। 
विज्ञापन


बिग बैश के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मैनेजर एलिएस्टर डॉबसन ने कहा कि इन हालातों में मैच को स्थगित करना ही एकमात्र विकल्प था, क्योंकि ब्रिसबेन हीट की टीम में कोरोना के बहुत ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। ब्रिसबेन की टीम इन हालातों में अपनी टीम मैदान में उतारने में सक्षम नहीं थी। ब्रिसबेन हीट और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच छह जनवरी को होने वाला मैच तय समय पर ही होगा। 
विज्ञापन


वहीं कोरोना महामारी की वजह से एडिलेड स्ट्राइकर्स और होबार्ट हरिकेंस के बीच होने वाला मैच कुछ घंटों बाद खेला जाएगा। मेलबर्न स्टार्क के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल के कोरोना संक्रमित होने के  बाद यह फैसला लिया गया है। मैक्सवेल टीम के 13वें खिलाड़ी हैं, जो कोरोना से संक्रमित हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट जगत में कोरोना की मार
क्रिकेट जगत में कोरोना महामारी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। दुनियाभर में कोरोना के मामले बढ़ने के कारण कई मैच स्थगित और रद्द हो चुके हैं। एशेज सीरीज में भी कोरोना के कई मामले सामने आए हैं। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं ग्लेन मैकग्राथ जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 


भारत में रणजी ट्रॉफी टली
भारत में भी कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के चलते कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस महामारी की वजह से विजय मर्चेंट ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी और सीके नायडू ट्रॉफी रद्द हो चुकी है। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के बाद उनके परिवार के चार सदस्य भी कोरोना की चपेट में आए हैं। वहीं बंगाल की रणजी टीम के सात सदस्य कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद मुंबई के शिवम दुबे और कई अन्य खिलाड़ी भी कोरोना से संक्रमित हुए। कोरोना के मामले बढ़ने के बाद रणजी ट्रॉफी को भी स्थगित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed