फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Controversial Bangladeshi cola ad for Team India in bangladesh

बांग्लादेश में विवादित एड से उड़ाई जा रही टीम इंडिया की खिल्ली!

Mon, 15 Jun 2015 11:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 15 Jun 2015 11:17 AM IST
विज्ञापन
Controversial Bangladeshi cola ad for Team India in bangladesh

टीम इंडिया इस समय बांग्लादेश के दौरे पर है लेकिन वहां पर उसका स्वागत एक विवादित टीवी विज्ञापन से किया जा रहा है जिसमें उसका अभद्र तरीके से मजाक उड़ाया जा रहा है।

विज्ञापन


विराट कोहली की अगुवाई में बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच लगातार बारिश के कारण ड्रॉ पर खत्म हो गया। टीम इंडिया इस समय यहां पर एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने पहुंची है।
विज्ञापन


मैदान पर भले ही दोनों टीमों के बीच दौरे के पहले मुकाबले पर पानी फिर गया हो लेकिन मैदान के बाहर एक विवादित विज्ञापन ने माहौल को गरम कर दिया है। बांग्लादेश में एक जून से ही एक विज्ञापन चल रहा है जिसमें टीम इंडिया का गंदे तरीके से मजाक उड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूट्यूब पर इस वीडियो को एक जून को अपलोड किया गया है जिसे अब तक करीब डेढ़ लाख लोगों ने देख लिए हैं। विज्ञापन में जिस तरह से टीम इंडिया का मजाक उड़ाया गया है उसे देखकर लगता है कि वनडे सीरीज में मैदान पर भी इस विज्ञापन का असर जरूर दिखाई देगा।

बांग्लादेश में विवादित एक AD ने उड़ाया मजाक

Controversial Bangladeshi cola ad for Team India in bangladesh

बांग्लादेश में इन दिनों टीम इंडिया को लेकर एक विवादित विज्ञापन दिखाया जा रहा है जो एक सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी का है।

हालांकि इस विज्ञापन को कोलकाता का बैकग्राउंड दिखाते हुए तैयार किया गया है। यह विज्ञापन टीम इंडिया के बांग्‍लादेश रवाना होने से पहले का है।

इस विज्ञापन में कोलकाता के एक पार्क में अधेड़े उम्र का एक भारतीय और एक पाकिस्तानी साथ बेंच पर बैठे हैं, जिसमें भारतीय प्रशंसक पाक प्रशंसक की यह कहकर खिल्ली उड़ा रहा है कि हाल ही में बांग्लादेश ने वनडे और टी-20 सीरीज में पाक को हराया था।

इस पर नाराज पाक प्रशंसक पास खड़े एक खोंमचे वाले के पास जाता है और वहां से बांस लाता है। वह भारतीय प्रशंसक को बांस दिखाते हुए कहता है कि तुम्हारा भी यही हाल होगा।

मौका-मौका की तर्ज पर बना AD, देखें VIDEO

Controversial Bangladeshi cola ad for Team India in bangladesh

टीम इंडिया का मजाक उड़ाया यह ‌विज्ञापन बांग्लादेश में लो‌कप्रिय हो रहा है। कई स्‍थानीय प्रशंसक इस विज्ञापन की तारीफ भी कर रहे हैं।

हालांकि इस विज्ञापन को देखकर लग रहा है कि इसे वर्ल्ड कप 2015 के दौरान भारत को खासा लोकप्रिय विज्ञापन मौका-मौका से प्रेरित होकर बनाया गया है।

पूरा वीडियो देखें,


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed