{"_id":"62b014844fd89c61c968a25c","slug":"coach-rahul-dravid-tells-players-what-they-needs-to-make-place-in-t20-world-cup-squad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: कोच राहुल द्रविड़ ने खिलाड़ियों को बताया- विश्व कप टीम में जगह बनाने के लिए क्या करना होगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: कोच राहुल द्रविड़ ने खिलाड़ियों को बताया- विश्व कप टीम में जगह बनाने के लिए क्या करना होगा
Mon, 20 Jun 2022 12:02 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:02 PM IST
सार
राहुल द्रविड़ ने कहा है कि इंग्लैंड या फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से उन्हीं खिलाड़ियों को मौका मिलेगा, जिनके विश्व कप में खेलने की संभावना सबसे ज्यादा है। ऐसे में बाकी मैचों में सभी खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाद भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने बताया है कि कब वो टी20 विश्व कप में खेलने वाली टीम चुनेंगे और उन्हें इस टूर्नामेंट से पहले आपसी सामंजस्य बैठाने के लिए कितने मैच मिलेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि विश्व कप के लिए टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों को क्या करना होगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। इसके बाद यह सीरीज दो-दो की बराबरी पर छूट गई। मैच धुलने के बाद भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने मीडिया के साथ बातचीत की और बताया कि विश्व कप के लिए उनका क्या प्लान है।

Trending Videos
दरवाजा खटखटाना जरूरी
राहुल द्रविड़ ने कहा कि भारतीय टीम में जगह बनानी है तो टीम के दरवाजे पर दस्तक देने से कुछ नहीं होगा आपको दरवाजा खटखटाना होगा। उनके कहने का आशय था कि एक या दो सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने से कुछ नहीं होगा। उन्हें बाकी बचे मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा तभी भारतीय टीम में जगह बन पाएगी। द्रविड़ ने कहा "हम जल्द ही विश्व कप के लिए फाइनल टीम बनाने पर विचार कर रहे हैं। यह अगली सीरीज में होगा या उसके बाद यह बता पाना मुश्किल है, लेकिन हम जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी फाइनल टीम बनाने की कोशिश कर रहे हैं।"

हार्दिक और कार्तिक की जगह पक्की
राहुल द्रविड़ ने बताया कि दिनेश कार्तिक पिछले दो-तीन सालों से जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं। उसके आधार पर उन्हें टीम में चुना गया है। हार्दिक और कार्तिक आखिरी सात-आठ ओवर खेलने के लिए सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। ये दोनों उतनी तेजी से रन बना सकते हैं, जितना दुनिया का कोई दूसरा बल्लेबाज कर सकता है। कार्तिक को खास तौर पर फिनिशर के रोल के लिए चुना गया है और राजकोट में उन्होंने ठीक उसी अंदाज में बल्लेबाजी की, जिसकी उनसे उम्मीद की जाती है।
द्रविड़ ने आगे यह भी कहा कि वो सिर्फ 15 खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया ले जा सकते हैं, लेकिन वो 18-20 खिलाड़ियों पर ध्यान दे रहे हैं ताकि जरूरत पड़ने पर उनके पास बेहतरीन विकल्प हों। विश्व कप से पहले भारत को लगभग 13 टी 20 मैच खेलने हैं और इन मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी ही विश्व कप टीम में जगह बनाएंगे।
रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों की जगह विश्व कप टीम में लगभग पक्की है, लेकिन बाकी जगहों के लिए अभी भी युवा खिलाड़ियों के पास मौका है, जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर विश्व कप का टिकट कटा सकते हैं।