फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के लिए बेहद बुरी खबर, लग सकता है 2 वन-डे का बैन

Thu, 10 Jan 2019 07:54 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 10 Jan 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
COA chief Vinod Rai recommends two ODI ban for Hardik Pandya and KL Rahul

चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करन' में महिलाओं को लेकर विवादित बयान देने के बाद विवादों में घिर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के लिए बुरी खबर है। बीसीसीआई में सीओए के चेयरमैन विनोद राय ने दोनों खिलाड़ियों पर 2 वन-डे मैच का बैन लगाने की सिफारिश की है।



हार्दिक पांड्या ने दिया 'कारण बताओ नोटिस' का जवाब, बोले- मैं विनम्रतापूर्वक माफी मांगता हूं

COA chief Vinod Rai recommends two ODI ban for Hardik Pandya and KL Rahul

इसके पहले बुधवार को बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। 24 घंटे के अंदर इन क्रिकेटर्स को जवाब भी देना था, लेकिन विनोद राय, राहुल और हार्दिक के जवाब से संतुष्ट नहीं है।

COA chief Vinod Rai recommends two ODI ban for Hardik Pandya and KL Rahul
- फोटो : self

पांड्या ने नोटिस का जवाब देते हुए BCCI से माफी मांगी थी। मगर विनोद राय ने कहा, 'मैं हार्दिक के जवाब से संतुष्ट नहीं हूं। मैंने दोनों खिलाड़ियों पर दो वनडे मैच का बैन लगाने की सिफारिश की है, लेकिन इस पर अभी आखिरी फैसला होना बाकी है।' वहीं दूसरी सदस्य डायना एडुल्जी ने पूरे मामले को बीसीसीआई की लीगल सेल के पास भेजने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
COA chief Vinod Rai recommends two ODI ban for Hardik Pandya and KL Rahul

दरअसल, हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल बीते दिनों बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करन जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करन' में पहुंचे। अगर आपने ये एपिसोड नहीं देखा है तो हम आपको बताते हैं। शो के होस्ट करन जौहर ने दोनों क्रिकेटर्स से उनकी निजी जिंदगी के बारे में बात की।

विज्ञापन
COA chief Vinod Rai recommends two ODI ban for Hardik Pandya and KL Rahul

पांड्या ने अपनी महिला मित्रों से नाइट क्लबों में मिलने और 'बातचीत' के बारे में बताया। हालांकि वे उनसे बातचीत की बजाय उन्हें 'देखने' पर ज्यादा फोकस कर रहे थे। पांड्या ने इस बारे में भी बात की, कि कैसे उनका परिवार उनकी यौन गतिविधियों को 'सहज' तौर पर लेते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed